By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Mumbai Indians Vs Kings Xi Punjab Toss Rohit Sharma Ipl 2019
MIvsKXIP: मुंबई ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, रोहित के बिना मैदान पर उतरी टीम
मुंबई इंडियन्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2019 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच में मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर कायरन पोलार्ड टीम की कप्तानी कर रहे हैं. पोलार्ड आईपीएल में मुंबई की कप्तानी करने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, रिकी पोंटिंग, ड्वेन ब्रावो और शॉन पोलक जैसे खिलाड़ी भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं.
रोहित को दाहिने पांव में मांसपेशियों में खिंचाव है. उन्हें मंगलवार को अभ्यास के दौरान यह समस्या हुई थी. वह हालांकि अब ठीक हैं लेकिन एहतियात के तौर पर इस मैच में आराम दिया गया है. उनके स्थान पर सिद्धेश लाड को मौका दिया गया है जो आईपीएल में पदार्पण कर रहे हैं. पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. मयंक अग्रवाल की उंगली में चोट है. उनकी जगह करुण नायर टीम में आए हैं जबकि मुजीब उर रहमान के स्थान पर हरडस वोजेएलिन को टीम में जगह मिली है.
VIDEO: 3 महीने की समायरा को स्पेनिश सिखाना चाहते हैं रोहित, रितिका ने दिया लेसन
प्लेइंग इलेवन :
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, सैम कुरेन, लोकेश राहुल, करुण नायर, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, हरडस वोजेएलिन, मोहम्मद शमी और अंकित राजपूत.
मुंबई इंडियन्स : कायरन पोलार्ड (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सिद्देश लाड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ और जसप्रीत
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें