By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ndia Will Tour Bangladesh For 2 Test And 3 Odi In November 2022
नवंबर 2022 में बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय टीम; बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 161.5 करोड़ में बेचे मैचों के टीवी राइट्स
BCB ने 2021-23 के बीच होने वाले मैचों के टीवी अधिकार मार्केटिंग एजेंसी बैन टेक को बीडीटी 161.5 करोड़ (लगभग 19.07 मिलियन डॉलर) की कथित कीमत पर बेचे हैं।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रही भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2022 में बांग्लादेश का दौरा करना है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी खबर के मुताबिक विराट कोहली की टीम इंडिया नवंबर 2022 में दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगी।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 2021-23 के बीच होने वाले मैचों के टीवी अधिकार मार्केटिंग एजेंसी बैन टेक को बीडीटी 161.5 करोड़ (लगभग 19.07 मिलियन डॉलर) की कथित कीमत पर बेचे हैं।
इस नई डील में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज भी शामिल हैं।
खबर के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है। वहीं इंग्लैंड को इस साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।
इन तीनों टीमों के अलावा जनवरी 2023 तक श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज को बांग्लादेश का दौरा करना है।
Also Read:
-
ऑस्ट्रेलिया की तरह अब इन देशों में भी सोशल मीडिया पर लगेगा बैन! बच्चों को लत से बचाने के लिए उठी सख्त कदम की मांग
-
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर हुआ, अपडेटेड स्क्वॉड का ऐलान किया गया
-
ब्रह्मांड में मिली दूसरी पृथ्वी! बिल्कुल धरती जैसी, वैज्ञानिकों ने माना बस सकते हैं इस ग्रह पर इंसान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें