टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में इतिहास रच स्वदेश लौटे भारतीय ओलंपिक दल का केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दिल्ली के अशोका होटल में सम्मान किया। इस दौरान ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और कांस्य पदक जीतने वाले बंजरंग पुनिया (Bajrang Punia) समेत सभी एथलीट्स’ नए भारत के नए नायक’ हैं।
दिल्ली में आयोजित टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह में ठाकुर ने कहा, “ये शाम ओलंपिक में भारत का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की शाम है। मैं सभी पदक विजेताओं को 135 करोड़ लोगों की तरफ़ से बधाई देता हूं। नीरज चोपड़ा आपने मेडल ही नहीं दिल भी जीता है।”
उन्होंने कहा, ” नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया, लवलीना से लेकर अन्य तक, हमारे सभी एथलीट एक नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे ‘नए भारत’ के ‘नए नायक’ हैं… हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी ओर से हर संभव (खेल) सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।”
केंद्रीय मंत्री ने भाला फेंक प्रतियोगिता में इतिहास रचने वाले चोपड़ा को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा, “नीरज जी हम आपको ना चूरमा खिला सकते हैं, न गोल गप्पे खिला सकते हैं और ना ही हम पीवी सिंधु के साथ आइसक्रीम खा सकते हैं। लेकिन हम सब प्रधानमंत्री के पास रहेंगे।”
समारोह के दौरान मौजूद केंद्रीय क़ानून मंत्री और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “ओलंपिक दुनिया का सबसे बड़ा खेल कार्यक्रम है। ये हमारे लिए गौरवपूर्ण क्षण है। मैं करोड़ों भारतीयों की तरफ से आप सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं।”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.