New Zealand Vs Australia Icc Cricket World Cup 2015 Final Daniel Vettoris Performance Key In Determining Wc Final Fate Dhoni
फाइनल में अहम होंगे विटोरी : धौनी
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि रविवार को होने वाले फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी के प्रदर्शन पर मैच का परिणाम काफी कुछ निर्भर रहेगा
सिडनी, 27 मार्च | सेमीफाइनल मुकाबला हारकर आईसीसी विश्व कप-2015 से बाहर हो चुकी भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि रविवार को होने वाले फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी के प्रदर्शन पर मैच का परिणाम काफी कुछ निर्भर रहेगा। पहली बार फाइनल में प्रवेश करने वाली न्यूजीलैंड रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया को खिताबी चुनौती देगी। यह भी पढ़ें–हार के बाद धौनी ने की एकदिवसीय में परिवर्तन की बात
धौनी ने गुरुवार को कहा कि ऐसा हो सकता है कि सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज वाली टीम खिताब पर कब्जा जमाए। वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ ने धौनी के हवाले से कहा, “मेरे खयाल से विटोरी का प्रदर्शन फाइनल मैच में काफी मायने रखेगा। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो मध्य के ओवरों में विकेट चटका सकते हैं तथा उनकी गेंदों पर रन बनाना भी आसान नहीं होगा। इसलिए फाइनल मैच में उनकी भूमिका अहम होगी।”
Add India.com as a Preferred Source
सेमीफाइनल मैच में भारत को 95 रनों से हराने वाली आस्ट्रेलिया को कई विश्लेषकों ने एक अच्छे स्पिन गेंदबाज की कमी के कारण उतना संतुलित नहीं मान रहे। विटोरी मौजूदा विश्व कप में अब तक आठ मैचों में 15 विकेट हासिल कर चुके हैं। 294 ओडीआई खेल चुके विटोरी के नाम कुल 305 विकेट हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.