आईसीसी विश्व कप जीतने वाली टीमों की सूची

आस्ट्रेलिया रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर न्यूजीलैंड को हराकर पांचवीं बार विश्व कप खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहा

Published date india.com Updated: March 29, 2015 5:53 PM IST
New Zealand vs Australia, ICC Cricket World Cup 2015, Final: List of World Cup winners

मेलबर्न, 29 मार्च | आस्ट्रेलिया रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर न्यूजीलैंड को हराकर पांचवीं बार विश्व कप खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहा। विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंची कीवी टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

आईए नजर डालते हैं 1975 से शुरू हुए आईसीसी विश्व कप के अब तक के सभी विजेताओं पर :

1975 : वेस्टइंडीज ने फाइनल में आस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर जीता खिताब।

1979 : इंग्लैंड को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार वेस्टइंडीज बना चैम्पियन।

1983 : भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

1987 : इंग्लैंड को सात रन से हराकर आस्ट्रेलिया ने पहली बार जीता खिताब।

1992 : पाकिस्तान ने फाइनल में इंग्लैंड को 22 रनों से हराया।

1996 : श्रीलंका ने फाइनल में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया।

1999 : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया।

2003 : आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से मात दी।

2007 : श्रीलंका को 52 रनों से हराकर आस्ट्रेलिया लगातार तीसरी बार बना चैम्पियन।

2011 : श्रीलंका को छह विकेट से हराकर भारत दूसरी बार बना विश्व चैम्पियन।

2015 : आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.