विश्व कप फाइनल के बाद एकदिवसीय से संन्यास लेंगे माइकल क्लार्क

मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर रविवार को न्यूजीलैंड के साथ खेला जाने वाला आईसीसी विश्व कप-2015 फाइनल मैच आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क के करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच होगा

Published date india.com Published: March 28, 2015 1:17 PM IST
New Zealand vs Australia, ICC Cricket World Cup 2015, Final: Michael Clarke to retire after the match

मेलबर्न, 28 मार्च | मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर रविवार को न्यूजीलैंड के साथ खेला जाने वाला आईसीसी विश्व कप-2015 फाइनल मैच आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क के करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच होगा। क्लार्क ने मैच से पूर्व शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। माना जा रहा है कि 33 वर्षीय क्लार्क के संन्यास लेने के बाद स्टीवन स्मिथ को टीम की कमान सौंपी जाएगी।  यह भी पढ़ें–फाइनल में अहम होंगे विटोरी : धौनी

इससे पूर्व ठीक इसी तरह रिकी पोंटिंग ने भी विश्व कप-2011 के क्वार्टर फाइनल में भारत से मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा की थी और क्लार्क कंगारू टीम के नए कप्तान चुने गए थे। क्लार्क ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कल आस्ट्रेलिया के लिए मेरा आखिरी एकदिवसीय मैच होगा। आस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं टीम के उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं, जिनके साथ मुझे खेलने का मौका मिला।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्लार्क ने अपने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय करियर का सफर 2003 में एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ किया था और अब तक 44.42 की औसत से 7907 रन बना चुके हैं। इसमें आठ शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.