जीत नहीं सके पर गर्व से हमारा सिर ऊंचा : मैक्लम

मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर रविवार को हुए आईसीसी विश्व कप-2015 के फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने रविवार को कहा कि उन्हें खिताब न जीत पाने का कोई मलाल नहीं है

Published date india.com Published: March 29, 2015 5:12 PM IST
New Zealand vs Australia, ICC Cricket World Cup 2015, Final: No qualms about not winning the title, says Brendon McCullum

मेलबर्न, 29 मार्च | मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर रविवार को हुए आईसीसी विश्व कप-2015 के फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने रविवार को कहा कि उन्हें खिताब न जीत पाने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि टूर्नामेंट में हमने जैसे प्रदर्शन किया उससे हम सर ऊंचा करके यहां से जा रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने एमसीजी पर हुए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 101 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें– ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड से मिले 184 रनों के मामूली लक्ष्य के जवाब में आस्ट्रेलिया ने करियर का आखिरी एकदिवसीय खेल रहे कप्तान माइकल क्लार्क (74), डेविड वार्नर (45) और स्टीवन स्मिथ (नाबाद 56) की बदौलत 33.1 ओवरों में 186 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैच के बाद मैक्लम ने कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे लिए शानदार रहा और हमने कुछ नायाब क्रिकेट खेला। फाइनल में हमारा मुकाबला आस्ट्रेलिया जैसी धुरंधर टीम से था और आस्ट्रेलिया अपना स्टैंडर्ड बनाए रखने में सफल रहा। क्लार्क ने शानदार पारी के साथ एकदिवसीय क्रिकेट से विदा ली और वे जीत के हकदार थे।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

न्यूजीलैंड विश्व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45 ओवरों में 183 रनों पर ढेर हो गई। ग्रांट इलियट (83) उनके सर्वोच्च स्कोरर रहे। मैक्लम ने कहा, “तीन विकेट पर 150 रन बनाकर एक समय हम अच्छी स्थिति में थे और 180 के आस-पास स्कोर करने के बावजूद हमें उम्मीद थी कि हम वापसी करने में कामयाब होंगे। एक क्रिकेट खिलाड़ी से आप यही उम्मीद कर सकते हैं।”

मैक्लम ने इस विश्व कप को अपने जीवन का सबसे अहम क्षण बताया और कहा, “हमने खुले दिल, दिमाग से यह टूर्नामेंट खेला। और हमें टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन पर गर्व है।”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.