वेलिंगटन टेस्ट: तेज बारिश के चलते नहीं हो सका तीसरे सेशन का खेल; स्टंप तक टीम इंडिया 122/5

डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे काइल जेमीसन ने वेलिंगटन टेस्ट में भारत के तीन विकेट लिए।

Updated: February 21, 2020, 10:26 AM IST

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन के दोनों सेशन न्यूजीलैंड टीम के नाम रहे, जबकि तीसरे सेशन पर बारिश का कब्जा रहा। लंच तक 79 रन पर तीन विकेट खोने वाली टीम इंडिया ने चाय तक 122 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। दूसरा सेशन खत्म होने तक उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 38 (122) और रिषभ पंत 10 (77) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।

लंच तक अपने अहम बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को डेब्यू मैच खेल रहे कायल जेमीसन के हाथों खोने के बाद टीम इंडिया को मयंक अग्रवाल और रहाणे की साझेदारी के रूप में एक उम्मीद मिली।

हालांकि 35वें ओवर में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मयंक को शॉर्ट लेंथ पर बड़ा शॉट खेलने के लिए उकसाया और अग्रवाल जेमीसन के हाथों कैच आउट हो गए।

वेलिंगटन टेस्ट: सस्ते में आउट हुए पुजारा-कोहली, लंच तक भारत 79/3

88 रन पर चार विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए हनुमा विहारी कुछ खास नहीं कर सके और 20 गेंदो पर 8 रन बनाकर जेमीसन का तीसरा शिकार बने। हालांकि उप कप्तान रहाणे दूसरे छोर पर टिके रहे।

55 ओवर खत्म होने तक रहाणे ने पंत के साथ मिलकर 21 रन की साझेदारी बना ली। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। चाय के बाद तेज बारिश शुरू होने की वजह से तीसरे सेशन में एक गेंद भी नहीं डाली जा सकी और दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.