कोलम्बो: रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को निदाहस ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में 4 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया. भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में 29 रन बनाए. वहीं युजवेन्द्र चहल ने 3 विकेट झटके. यह मुकाबला कोलम्बो के आर. प्रेमदास स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के लिए कार्तिक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. वहीं वॉशिंगटन सुंदर को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया.
#INDvBAN Copyright of nagin dance is with Bharat, not Bangladesh. Congratulations!#INDvBAN pic.twitter.com/Mw6KQe9OOA
— DR. QAYYUM KHAN (@qayyum0509) March 18, 2018
भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर नागिन डांस काफी चर्चा में है. पूर्व क्रिकेटर और टीवी कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर कॉमेंट्री बॉक्स में नागिन डांस करते नजर आए. वहीं भारत और बांग्लादेश का मैच देखने आए दर्शक भी स्टेडियम में नागिन डांस करते नजए आए.जिस समय गावस्कर ने नागिन डांस किया, उस समय बांग्लादेशी गेंदबाज रूबैल हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे और रोहित शर्मा उनकी गेंद पर बाउंड्री जड़ रहे थे
If #Virat would have played in the match the result will be like this #INDvBAN pic.twitter.com/w07n0VEAyU
— SURIYA Gauntlet (@Vj_Nirmal_sfc) March 18, 2018
एक यूजर ने लिखा कि अगर विराट कोहली इस मैच में खेले होते तो नजारा कुछ इस तरह का होता.
Babaji ka thullu #INDvBAN #NidahasTrophy #DineshKarthik pic.twitter.com/wshwBSfolN
— Critically Yours (@Awaaz_nichey) March 18, 2018
एक यूजर ने बांग्लादेशी टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा बाबाजी का ठुल्लू.
Ye kaun baat kr Rha h. नागिन नागिन होती है। और सपेरा सपेरा ही रहता है – बीन तो उसी की बजती है #IndvBan..Phichla match me ky hua tha
— Vikas Kumar Raj (@VikasKu94269037) March 18, 2018
वहीं एक यूजर ने लिखा कि नागिन नागिन होती है और सपेरा सपेरा ही रहता है. बीन तो उसी की बजती है.
कार्तिक की सवारी है मोर,
और मोर सांप खाता है।#INDvBAN #DineshKarthik #Shankar#NidahasTrophy2018— Farzi Yo Yo (@FarziYoYo) March 18, 2018
एक यूजर ने लिखा कि कार्तिक की सवारी है मोर,और मोर सांप खाता है. बता दें कि इस सीरीज में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम का ‘नागिन डांस’ सुर्खियों में रहा. मुश्फिकुर ने इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में नागिन डांस कर जीत का जश्न मनाया था.
INDvsBAN: रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर निदहास ट्रॉफी किया अपने नाम करो अब नागिन डांस 😂 #INDvBAN pic.twitter.com/fN54yVPATH
— Sonu kumar (@SonuKumar0164) March 18, 2018
एक यूजर ने लिखा कि रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर निदहास ट्रॉफी किया अपने नाम करो अब नागिन डांस.वहीं एक यूजर ने लिखा कि बांग्लादेश के खिलाड़ी तो नागिन डांस करते है लेकिन आज जो कार्तिक ने कोबरा डांस किया तो उनका नागिन डांस फ़ीका पड़ गया.
Meanwhile Let's check out the actual hero of the match #dineshkartik #INDvBAN pic.twitter.com/DYKdxv1pAC
— CA Nikhilesh N. 🇮🇳 (@canikhilesh) March 18, 2018
एक यूजर ने लिखा कि चेक करते हैं कि जीत का असली हीरो कौन है.
The Great Srilankan Fan Lifts Up The Great Indian Fan..💓#IndvBan Best Pic Of The Day..😍@BCCI pic.twitter.com/bicu6w0OaW
— Ashish Nenokkadine (@ashishborra) March 18, 2018
यह फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक भारतीय क्रिकेट फैन को बांग्लादेशी फैन उठाए हुए है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.