Nidahas Trophy : भारत की जीत पर सुनील गावस्कर का नागिन डांस

निदास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में रविवार को भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया.

Updated: March 18, 2018, 11:29 PM IST

कोलंबोः निदाहस ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में रविवार को भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया. दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई. फाइनल मैच के दौरान एक मजेदार नजारा देखने को मिला. पूर्व क्रिकेटर और टीवी कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर कॉमेंट्री बॉक्स में नागिन डांस करते नजर आए. 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन 10 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर रोहित शर्मा जमे रहे.

उन्होंने लोकेश राहुल के साथ मिलकर आतिशी बल्लेबाजी की. रोहित की शानदार बल्लेबाजी को देखकर सुनील गावस्कर ने कॉमेंट्री बॉक्स में ही नागिन डांस शुरू कर दिया. टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों को भी यह डांस दिखाया गया. जिस समय गावस्कर ने नागिन डांस किया, उस समय बांग्लादेशी गेंदबाज रूबैल हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे और रोहित शर्मा उनकी गेंद पर बाउंड्री जड़ रहे थे.

रोहित शर्मा ने इस दौरान तेजी से खेल कर टीम इंडिया से दबाव कम करने का काम किया. यही देखकर गावस्कर खुद को नहीं रोक सके और कॉमेंट्री बॉक्स में ही नागिन डांस करने लगे. इस समय 9.1 ओवर में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे और रोहित शर्मा 47 रन पर खेल रहे थे. उन्होंने टीम के लिए 56 रन बनाए.

वहीं भारत और बांग्लादेश का मैच देखने आए दर्शक भी स्टेडियम में नागिन डांस करते नजए आए. बता दें कि इस सीरीज में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम का ‘नागिन डांस’ सुर्खियों में रहा. मुश्फिकुर ने इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में नागिन डांस कर जीत का जश्न मनाया था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.