By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Nikhat Zareen Enters Pre Quarterfinals With Gritty Win Over Kloetzer
निकहत जरीन ने जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर को चटाई धूल, पदक जीतने से बस दो कदम दूर
निकहत जरीन ने जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर पर जीत दर्ज करके प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. जहां पर उनका सामना चीन की वू यू से होगा.
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पदक का खाता खुल गया है. भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इसके बाद ही दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने रविवार को यहां जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर पर जीत के साथ महिलाओं के 50 किग्रा ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. निकहत अपने पहले ओलंपिक पदक जीतने के बाद 2 कदम दूर खड़ी है.
निकहत के सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत के लिए एक और पदक तय हो जाएगा. निकहत ने अंतिम 32 दौर के मुकाबले में जर्मनी की मुक्केबाजी के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की है. निकहत के सामने गुरुवार को खेल जाने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों और मौजूदा फ्लाईवेट विश्व चैंपियन चीन की वू यू की चुनौती होगी. शीर्ष वरीयता प्राप्त वू यू को पहले दौर में बाई मिली है.
: – ().
Nikhat beat German pugilist by unanimous verdict (5:0) in the opening bout. #Boxing #PARIS2024 #Paris2024withIAS pic.twitter.com/icsG5ogM1J
— India_AllSports (@India_AllSports) July 28, 2024
निकहत के लिए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच आसान नहीं होने वाला है. लेकिन अगर वो ये मैच जीतने में कामयाब रही तो उनका पदक जीतना लगभग तय हो जाएगा. उनके अलावा मुक्केबाजी में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीन बोरगोहेन भी जल्द ही एक्शन में नजर आने वाली है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें