By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- No Chance Of Hosting T20 World Cup This Year Pcb Chief Ehsan Mani
इस साल टी20 विश्व कप के आयोजन की संभावना नहीं: पीसीबी प्रमुख
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैने अर्ल एडिंग्स ने स्वीकार किया था कि टी20 विश्व कप का आयोजन ‘अवास्तविक’ नजर आता है।
जैसे जैसे समय बढ़ता जा रहा है इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के आयोजन की उम्मीद खत्म होती जा रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने भी बयान दिया कि इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं किया जा सकता है। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने भी कहा कि उन्हें इस साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के आयोजन की संभावना नजर नहीं आती।
मनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने काफी चर्चा की और ये महसूस किया कि इस साल इसका (टी20 विश्व कप) आयोजन संभव नहीं है। आईसीसी के 2021 और 2023 में विश्व कप होने हैं इसलिए हमारे पास बीच में एक साल का समय है जब हम इस टूर्नामेंट को जगह दे सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अल्लाह ना करे अगर टूर्नामेंट के दौरान कोई खिलाड़ी बीमार हो गए या कोई दुखद घटना हुई तो इसका बड़ा असर पड़ेगा और क्रिकेट जगत में डर पैदा होगा और हम यह जोखिम नहीं उठा सकते।’’
मनी ने कहा कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के आयोजन में सबसे बड़ी अड़चन ये है कि वहां की सरकार कोविड-19 महामारी को लेकर काफी सतर्क है। मनी ने कहा कि अगर टूर्नामेंट होता भी है तो ये जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में होगा और दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिछले हफ्ते अपने बोर्ड की बैठक के बाद कहा था कि टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर फैसला अगले महीने किया जाएगा। मनी ने कहा कि आईसीसी की एक और आनलाइन बैठक एक हफ्ते में होने वाली है और टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें