By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Non Bailable Warrant Issued Against Two Time Olympic Medalist Sushil Kumar In Killing Of 23 Year Old Sagar Rana At Chhatrasal Stadium
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, पहलवान की हत्या का है आरोप
सुशील कुमार 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या मामले आरोपी हैं और फरार चल रहे हैं.
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium Death Case) में एक पहलवान की मौत की जांच में पुलिस अब एक्शन में आ गई है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आज शनिवार को ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुके सुशील कुमार (Olympic medalist Sushil Kumar) और अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.
सुशील कुमार 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या मामले आरोपी हैं और फरार चल रहे हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को उम्मीद थी कि कुमार पूछताछ में शामिल हो जाएंगे, ऐसा होता तो उनकी मुश्किलें कम हो जातीं. मगर उन्होंने अपनी मुश्किलें खूब बढ़ा ली हैं.
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने घायल अमित, सोनू, रविंद्र और भगत सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं. इन सभी ने सुशील कुमार और कई अन्य पहलवानों के खिलाफ बयान दिए हैं. इसके अलावा प्रिंस दलाल के मोबाइल से मिला वीडियो भी सुशील के खिलाफ अहम सबूत है. ऐसे में सुशील कुमार और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातर कसता जा रहा है.
Non-bailable warrant issued against Olympic medalist Sushil Kumar & others in the case relating to killing of 23-year-old Sagar Rana at Chhatrasal Stadium
(file photo) pic.twitter.com/TvXfFZKMWa
— ANI (@ANI) May 15, 2021
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया. नोटिस बीते रविवार की देर शाम नोटिस जारी किया गया. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में झगड़े के पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर किए जा चुके हैं. झगड़ा मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली कराने को लेकर हुआ था.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कि इस मामले में सुशील कुमार का नाम प्राथमिकी में है और वह फरार है. उसका पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें