Durand Cup 2024: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने किया सबको हैरान, पहली बार जीता डूरंड कप का खिताब

डूरंड कप 2024 का फाइनल मैच नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और मोहन बागान के बीच खेला गया. जिसमें पेनल्टी शूटआउट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड जीत कमाल का प्रदर्शन करके पहली बार डूरंड कप खिताब जीत लिया.

Published date india.com Published: August 31, 2024 10:16 PM IST
Durand Cup 2024: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने किया सबको हैरान, पहली बार जीता डूरंड कप का खिताब

गोलकीपर गुरमीत सिंह ने पेनल्टी शूटआउट में कुछ बेहतरीन बचाव किए जिससे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शनिवार को यहां दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मोहन बागान को 4-3 से हराकर अपना पहला डूरंड कप खिताब जीता. इस टूर्नामेंट के 133वें चरण के फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थीं.

टेस्ट में 34 शतक लगाने वाले दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जो रुट

24 वर्षीय गुरमीत सिंह ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे प्रयास में लिस्टन कोलाको को रोकने के लिए शानदार फुटवर्क दिखाया. उन्होंने फिर पांचवें प्रयास में मोहन बागान के कप्तान सुभाशीष बोस का शॉट रोका और मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर दिया.

गुलेर्मो फर्नांडीज, कप्तान मिगुएल जबाको टोम, पार्थिब गोगोई और अलादीन अजराई ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के लिए शूटआउट में अन्य गोल किए. वही मोहन बागान के लिए जेसन कमिंग्स, मनवीर सिंह और दिमित्री पेट्राटोस ने गोल किए. उन्हें एशिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट में 13वीं बार दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा.

दूसरे धर्म में शादी करने वाले टॉप 5 भारतीय क्रिकेटर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दोनों टीम अलग – अलग अंदाज में खेल कर डूरंड कप के फाइनल में पहुंची थी. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डूरंड कप के अपने सारे मैच जीते थे. जिसमें उन्होंने 16 गोल किए थे जबकि केवल 1 ही गोल खाया था. वही स्टार खिलाड़ियों से सजी मोहन बागान का फाइनल तक का सफर आसान नहीं था.मोहन बागान फाइनल से पहले दो पेनल्टी शूटआउट वाले मैच खेल चुकी थी.

सॉल्ट लेक स्टेडियम में हजारों की संख्या में फैंस मैच देखने के लिए पहुंचे थे. जिसमें ज्यादातर फैन मोहन बागान के थे. वही फाइनल मैच देखने के लिए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के मालिक बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी मौजूद थे.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.