भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज आयोजित करने के सुझाव दिए थे. अख्तर का कहना था कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते सभी क्रिकेट फैंस अपने घरों में कैद हैं और यदि दोनों टीमों के बीच मैच आयोजित किया जाता है तो इससे काफी फंड इकट्ठा हो सकता है. इस फंड को दोनों देशों के बीच आधा-आधा बांट दिया जाएगा जो कोरोना से छिड़ी जंग में काम आएगा.
मोंटी पनेसर ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का किया चयन, सहवाग को विध्वंसक तो द्रविड़ को बताया महान खिलाड़ी
अख्तर के इस प्रस्ताव को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सहित कई खिलाड़ियों ने नकार दिया था. इसी कड़ी में अब पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम सामने आया है. श्रीसंत ने अख्तर के उस सुझाव की आलोचना की जिसमें पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कोविड-19 के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान सीरीज आयोजित कराने की बात कही थी.
श्रीसंत ने कहा है कि जब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते नहीं सुधरते तब तक कुछ नहीं हो सकता. श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में कहा, ‘हमारे पाकिस्तान के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं. इसलिए भारत पहले, स्वास्थ्य पहले. निजी तौर पर मैं पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में तब तक नहीं हूं जब तक दोनों देशों के रिश्ते सुधर नहीं जाते.’
श्रीसंत टी-20 और वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. श्रीसंत ने इस दौरान जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज और विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया है. उन्होंने 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव को अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.