On This Day in 2017: वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से विख्यात भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज ही के दिन साल 2017 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी.
…तो इस तरह से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलने को राजी करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
दरअसल, रोहित ने 13 दिसंबर को मोहली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ (INDvSri Lanka) वनडे मैच में नाबाद 208 रन की पारी खेली थी. रोहित की वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ये ओवरऑल तीसरा दोहरा शतक था.
32 वर्षीय रोहित ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 153 गेंदों पर 13 चौके और 12 छक्के लगाए थे. रोहित की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन का स्कोर खड़ा किया था.
भारतीय टीम ने इस मैच को 141 रन से जीता था. रोहित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आईसीसी (ICC) ने टवीट कर उन्हें बधाई दी है.
🏏 208* runs
🏏 153 balls
🏏 13 fours
12 sixes#OnThisDay in 2017, Rohit Sharma scored his third double hundred in ODI cricket pic.twitter.com/titkkaMT2U— ICC (@ICC) December 13, 2019
रोहित श्रीलंका के खिलाफ दो डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं
मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार श्रीलंका के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ी है. उन्होंने एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे में दोहरा शतक बनाया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम दर्ज है.
वनडे में 3 डबल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं रोहित
रोहित वनडे में तीन दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं. रोहित ने सबसे पहले 2 नवंबर 2013 को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 चौकों और 16 छक्कों की बदौल्त 209 रन की पारी खेली थी.
रोहित शर्मा ने ISL की तुलना IPL से की, भारतीय फुटबॉल को लेकर दिया बड़ा बयान
13 नवंबर, 2014 को रोहित ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी. रोहित ने ये पारी कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेली थी. उन्होंने इस दौरान 173 गेंदों पर 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.