हमारी एक ही मांग भारतीय कुश्ती संघ भंग हो: बजरंग पूनिया

सरकार से मिलकर आए पहलवान खुश नहीं, बोले सिर्फ आश्वासन मिला, संतोषजनक जवाब नहीं. हमारी एक ही मांग भंग हो भारतीय कुश्ती महासंघ.

Published date india.com Published: January 19, 2023 5:01 PM IST
हमारी एक ही मांग भारतीय कुश्ती संघ भंग हो: बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया @ANITwitter

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और उसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे देश के स्टार पहलवानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सरकार से मुलाकात की. लेकिन इस बैठक में हुई चर्चा से यह पहलवान संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अभी सरकार और खेल मंत्रालय के अधिकारियों से हमें कार्रवाई का आश्वासन मिला है लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं. हम इससे संतुष्ठ नहीं हैं और हम यहां अपना धरना जारी रखेंगे.

बता दें देश भर के नामचीन पहलवान बुधवार से रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और उनके अन्य अधिकारियों के खिलाफ यौन शोषण और खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी के आरोप में धरने पर हैं. इन खिलाड़ियों ने कहा कि हमारी यही मांग है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को तत्काल भंग किया जाए.

पहलवानों के प्रतिनिधि मंडल में ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, कॉमनवेल्थ खेलों में तीन गोल्ड जीत चुकीं विनेश फोगाट और ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी साक्षी मलिक ने सरकार से मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित किया.

तीनों ने एक स्वर में कहा कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को भंग किया जाए. बजरंग ने कहा कि कुश्ती को जिंदा करने का एक ही तरीका है कि फेडरेशन को भंग किया जाए क्योंकि भारतीय कुश्ती संघ हों या इसके अधीन राज्य कुश्ती संघ ये सभी एक ही हैं और सभी में इनके (शोषण करने वाले) ही लोग बैठे हैं.

बजरंग ने साफ कहा कि सरकार से हमारी कोई लड़ाई नहीं है. सरकार ने हमेशा समर्थन दिया है लेकिन फेडरेशन के अधिकारियों के खिलाफ यह मोर्चा खोला है. विनेश फोगाट ने कहा कि हम सरकार के सही फैसले का यहीं इंतजार करेंगे और उन्होंने साथ ही बृज भूषण समेत दूसरे आरोपियों के खिलाफ एफआईआई दर्ज कराकर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात भी कही.

इससे पहले खेल मंत्रालय ने बुधवार को ही कुश्ती फेडरेशन को 72 घंटे में इन खिलाडियों के आरोपों का जवाब देने के आदेश दिया था. इस बीच कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सरन ने मीडिया में आकर खुद को निर्दोष बताते हुए इस धरने को अपने खिलाफ साजिश करार दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.