By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Pak Vs Ban 2nd Test Pakistan Won By An Innings And 8 Runs Seal Innings Victory To Sweep Series 2 0
PAK vs BAN, 2nd Test: एक ही मैच में Sajid Khan ने झटके 12 विकेट, Bangladesh के खिलाफ Pakistan का क्लीन स्वीप
PAK vs BAN 2nd Test, पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है. दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज साजिद खान ने अपना जलवा बिखेरा. साजिद ने पहली पारी में 8, जबकि दूसरी इनिंग में 4 विकेट अपने नाम किए.
Bangladesh vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है. ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium, Dhaka) में खेले गए शृंखला के अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान ने पारी और 8 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज साजिद खान (Sajid Khan) ने 12 विकेट झटके. मेहमान टीम ने सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था.
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 300 रन बनाए. अब्दुल्लाह शफीक और आबिद अली ने पहले विकेट के लिए 59 रन जुटाए. शफीक 25, जबकि आबिद अली 39 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद अजहर अली ने कप्तान बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. अजहर अली ने 56, जबकि बाबर आजम ने 76 रन की पारी खेली.
यहां से फवाद आलम ने मोहम्मद रिजवान के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट 103 रन की साझेदारी की. वर्षा प्रभावित इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 300/4 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. विपक्षी टीम की ओर से तैजुल इस्लाम ने 2, जबकि इबादत हुसैन-खलील अहमद को 1-1 सफलता हाथ लगी.
इसके जवाब में पाकिस्तान ने बांग्लादेश की पहली पारी में 87 रन पर समेटकर 213 रन की लीड हासिल कर ली. इसके साथ पाकिस्तान ने मेजबान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया. बांग्लादेशी टीम महज 32 ओवर ही खेल सकी. टीम को खाता खुलते ही महमुदुल हसन जॉय (0) के रूप में झटका लगा. इसके बाद 46 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई.
भले ही शाकिब अल हसन ने 33, जबकि नजमुल हुसैन शंटो ने 30 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. आलम ये रहा कि साजिद खान के सामने 5 खिलाड़ी खाता भी ना खोल सके. पाकिस्तान की ओर से साजिद खान (42/8) के अलावा शाहीन अफरीदी को 1 विकेट हाथ लगा, जबकि बांग्लादेशी कप्तान रन आउट हुए.
What a win 🤩
Congratulations @TheRealPCB 👏#BANvPAK | #WTC23 pic.twitter.com/2phss0aziN
— ICC (@ICC) December 8, 2021
बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में 205 रन से ज्यादा नहीं बना सकी. 12 के स्कोर तक बांग्लादेश अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुका था. हसन जॉय 6, जबकि शादमन इस्लाम 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस टीम ने 25 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए.
बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा मुशफिकुर रहीम ने 48, जबकि लिटन दास ने 45 रन की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने 4, जबकि शाहीन अफरीदी और हसन अली को 2-2 विकेट हाथ लगे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें