डोपिंग में फंसा पाकिस्तान का 'विराट कोहली', लगेगा बैन!

इससे पहले पाकिस्तान के शोएब अख्तर, अब्दुर रहमान, रजा हसन, मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी भी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं.

Published date india.com Published: June 21, 2018 1:54 PM IST
डोपिंग में फंसा पाकिस्तान का 'विराट कोहली', लगेगा बैन!

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के हमशक्ल के तौर पर मशहूर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को डोपिंग के डंक ने डस लिया है. हाल ही में PCB की एंटी डोपिंग एजेंसी ने शहजाद का अचानक से डोप टेस्ट लिया, जिसमें वो फेल हो गए. इस खबर की पुष्टि खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से की गई है.

Highlights

  • पाकिस्तान के ओपनर अहमद शहजाद डोप टेस्ट में फेल
  • PCB ने अचानक किया था डोप टेस्ट
  • सोशल मीडिया में विराट के हमशक्ल के तौर पर फेमस हैं शहजाद

पाकिस्तान का ‘विराट कोहली’ होगा बैन!

कद-काठी और हाव-भाव से शहजाद बिल्कुल विराट की तरह दिखते हैं. यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर विराट कोहली के हमशक्ल के तौर पर जाने जाते हैं. लेकिन अब डोप टेस्ट में फेल होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट के विराट कोहली पर बैन लगना तय है. कहा ये जा रहा है कि शहजाद पर 3 महीने का बैन लग सकता है. हालांकि, बैन से पहले उन्हें एक मौका अपनी सफाई देने का दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें लताड़ लगाने वालों में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के क्रिकेट फैंस शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पहले भी डोपिंग में फंसे पाक क्रिकेटर

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी डोपिंग में पकड़ा गया हो. इससे पहले पाकिस्तान के शोएब अख्तर, अब्दुर रहमान, रजा हसन, मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी भी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.