न्यूजीलैंड से पहला T20 जीतते ही पाकिस्तान ने कर ली टीम इंडिया की बराबरी

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड से पहला T20 मुकाबला रोमांचक अंदाज में 2 रन से जीत लिया है.

Published date india.com Published: November 1, 2018 9:15 AM IST
न्यूजीलैंड से पहला T20 जीतते ही पाकिस्तान ने कर ली टीम इंडिया की बराबरी

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड से पहला T20 मुकाबला रोमांचक अंदाज में 2 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 3T20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान ने आबुधाबी में खेले पहले T20 मुकाबले को सिर्फ अपने नाम ही नहीं किया है बल्कि ऐसा करते हुए टीम इंडिया की बराबरी भी कर ली है.

Highlights

  • पाकिस्तान ने जीता न्यूजीलैंड से पहला T20
  • रोमांचक मैच में कीवी टीम को 2 रन से हराया
  • पाकिस्तान ने की टीम इंडिया की बराबरी

भारत के बराबर पहुंचा पाकिस्तान

दरअसल, न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान ने अपना लगातार 7वां T20 मुकाबला जीता है. इंटरनेशनल T20 के इतिहास में ये तीसरी बार है जब पाकिस्तान की टीम ने एक साथ लगातार 7 मैच क्रिकेट के इस फॉर्मेट में जीते हैं. इस मामले में उसने टीम इंडिया की बराबरी कर ली है. पाक टीम से पहले टीम इंडिया ने भी 3 मौकों पर लगातार 7 T20 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

पाक ने बनाए 148 रन

अब जरा T20 की नंबर वन टीम पाकिस्तान ने कैसे न्यूजीलैंड को हराया वो समझिए. पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसका ये दांव उल्टा पड़ता दिखा जब उसके दोनों ओपनर सिर्फ 10 रन पर पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद मोहम्मद हफीज और आसिफ अली के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान की पारी को संवारा, जिसके बूते वो 148 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे. पाक टीम की ओर से मोहम्मद हफीज 36 गेंदों पर 45 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

धमाकेदार शुरुआत के बाद बिखरे ‘कीवी’

149 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत धमाकेदार की. एक वक्त उसका स्कोर 1 विकेट पर 74 रन था और उसकी जीत पक्की दिख रही थी. लेकिन, इस मैच का गियर बदलते देर नहीं लगी. देखते ही देखते कीवी टीम के 89 रन पर 4 विकेट गिर गए और उस पर तगड़ा दबाव बन गया.

आखिरी ओवर का रोमांच 

आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी. न्यूजीलैंड ने T20 के फाइनल ओवर में अब तक सबसे ज्यादा 15 रन का स्कोर जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था. ऐसे में अगर वो 17 रन पूरे कर लेते तो ये उनका नया रिकॉर्ड होता. लेकिन, 2 रन से चूक गए और मुकाबला गंवा बैठे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले कीवी टीम ने पाकिस्तान को जिस तरह से टक्कर दी उससे साफ है कि ये सीरीज जीतना उसके लिए आसान नहीं रहने वाला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.