Pakistan Super League 2021, Islamabad United vs Peshawar Zalmi, Eliminator 2: फॉर्म में चल रहे अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाई (Hazratullah Zazai) और जोनाथन वेल्स (Jonathan Wells) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) ने इस्लामाबाद युनाइटेड (Islamabad United) को 8 विकेट से मात दी. इसी के साथ पेशावर चौथी बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के फाइनल में प्रवेश कर चुका है.
बायें हाथ के बल्लेबाज जजाइ को सात के स्कोर पर जीवनदान मिला, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने 44 गेंद में 66 रन बनायें वहीं पहली बार पीएसएल खेल रहे वेल्स ने नाबाद 55 रन की पारी खेली. पेशावर ने जीत के लिये 175 रन का लक्ष्य तीन ओवर बाकी रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
🎊 @PeshawarZalmi will play a record 4th #HBLPSL final! 🎊
A resounding win over @IsbUnited.#HBLPSL6 | #MatchDikhao | #IUvPZ pic.twitter.com/21D6383feq— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) June 22, 2021
इससे पहले इस्लामाबाद ने नौ विकेट पर 174 रन बनाये, जिसमें हसन अली ने 16 गेंद में 45 रन का योगदान दिया. फाइनल में पेशावर का सामना मुल्तान सुल्तांस से होगा.
Let’s hope @zazai_3 has enough shelf space for all these player of the match trophies he keeps winning! 🏆 #HBLPSL6 | #MatchDikhao | #IUvPZ pic.twitter.com/PJVfLAuVT1
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) June 22, 2021
जजाई ने वेल्स के साथ 81 गेंद में 126 रन की साझेदारी की. इसके बाद शोएब मलिक ने सिर्फ दस गेंद में 32 रन जोड़कर मैच 16.5 ओवर में ही खत्म कर दिया. मलिक ने शादाब खान को एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद अली की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़े.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.