By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Pakistans Shaheen Afridi Showed Power With New Ball Virat Kohli
पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने नई गेंद से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर हमारे बल्लेबाजों पर दबाव बनाया: विराट कोहली
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच खिताब जीता।
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी (Shaheen Afridi) की जमकर तारीफ की। आफरीदी ने रविवार को दुबई में खेले गए मैच में चार ओवर में तीन विकेट लेकर विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार का सिलसिला तोड़ा।
मैच के बाद कोहली ने कहा, “उसने (आफरीदी) ने नई गेंद के साथ सही एरिया में गेंदबाजी की। टी20 क्रिकेट में, विकेट लेना योजना को लागू करने की बात है इसलिए उसे श्रेय जाता है।”
कोहली ने कहा, “उसने हमारे बल्लेबाजों पर दबाव डाला और नई गेंद के साथ गंभीरता दिखाई और लगातार सही एरिया में गेंदबाजी की। बतौर बल्लेबाज आपको सावधान रहना होता है और उसके स्पेल ने हमें बैकफुट पर भेज दिया और लगातार तीन विकेट गिरने के बाद अतिरिक्त 20-25 रन बनाना मुश्किल हो गया।”
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने जहां दुबई की पिच पर बेहतरीन गेंदबाजी की, वहीं भारतीय खिलाड़ी पाक बल्लेबाजों के लिए कोई चुनौती नहीं पेश कर सके। कोहली ने माना कि ओस इसके पीछे का एक बड़ा कारण था।
उन्होंने कहा, “(दूसरी पारी में) गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आने लगी। धीमी गेंदे उतने अच्छे से पकड़ में नहीं आ रही थी। हम उनके खिलाफ डॉट गेंद नहीं डाल सके। उन्होंने हमें पूरी तरह पछाड़ दिया। ऐसे हालातो में टॉस जीतने की जरूरत होती है।”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें