By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Pandora Papers Leak Sachin Tendulkars Attorney Claims Former Cricketers Investment Is Legitimate
Pandora Papers लीक: सचिन तेंदुलकर के वकील का दावा, पूर्व क्रिकेटर का निवेश पूरी तरह से वैध
पूर्व बल्लेबाजी दिग्गज सचिन तेंदुलकर फिलहाल मुंबई इंडियंस टीम के साथ यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में हैं।
Pandora Papers लीक में दुनिया की शीर्ष हस्तियों के साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भी शामिल है. तेंदुलकर, जो कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संसद सदस्य रहे हैं, को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI) में एक अपतटीय इकाई के लाभकारी स्वामी के रूप में नामित किया गया था, जिसे इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 2016 में समाप्त कर दिया गया था.
हालांकि तेंदुलकर के वकील ने दावा किया कि पूर्व क्रिकेटर का निवेश पूरी तरह से वैध है. आईसीआईजे ने कहा, “तेंदुलकर के वकील ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी का निवेश वैध है और कर अधिकारियों को घोषित कर दिया गया है.”
बयान में आगे कहा गया, “शकीरा के वकील ने कहा कि गायिका ने अपनी कंपनियों की घोषणा की, जिसके बारे में वकील ने कहा कि कर लाभ प्रदान न करें. शिफर के प्रतिनिधियों ने कहा कि सुपरमॉडल यूके में अपने करों का सही भुगतान करती है, जहां वो रहती है.”
पूर्व बल्लेबाजी दिग्गज फिलहाल मुंबई इंडियंस टीम के साथ यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में हैं. जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई टीम 12 में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है.
पैंडोरा पेपर्स मीडिया जगत के 600 से ज्यादा पत्रकारों की 14 वित्तीय सेवाओं से 11.9 मिलियन दस्तावेजों की जांच पर आधारित है. ICIJ की रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ तेंदुलकर ही नहीं, बल्कि पॉप संगीत दिवा शकीरा, सुपर मॉडल क्लाउडिया शिफ़र और एक इटालियन मॉबस्टर भी विदेशी संपत्ति के गुप्त दस्तावेज़ रखे वाले लोगों में शामिल है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Cricket news
- God of cricket
- Master Blaster
- Pandora
- pandora leaks
- Pandora Papers
- pandora papers india
- Pandora Papers Leak
- Pandora Papers News
- Pandora Papers Updates
- sachin tendulkar
- Sachin Tendulkar BVI
- Sachin Tendulkar centuries
- Sachin Tendulkar cricketer
- Sachin Tendulkar Daughter
- Sachin Tendulkar in pandora
- Sachin Tendulkar income
- Sachin Tendulkar net worth
- Sachin Tendulkar news
- Sachin Tendulkar Records
- Sachin Tendulkar Runs
- Sachin Tendulkar salary
- Sachin Tendulkar wife
- What is Pandora Papers Leak