पेरिस: भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) ने एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6-5 से हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में प्रवेश कर लिया. दीपिका आज पहला सेट जीतने में कामयाब रही लेकिन दूसरा हार गई. तीसरे में स्कोर बराबर था जबकि चौथा हार गई लेकिन पांचवें में बराबरी कर ली. इसके बाद मुकाबला शूटआफ में गया जिसमें उन्होंने नौ और विरोधी ने आठ स्कोर किया.
कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गई थी जिसमें दीपिका के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी. दीपिका अब बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल चरण में जगह बनाने के लिए नीदरलैंड की क्विंटी रोफेन से खेलेंगी.
दीपिका अपनी निरंतरता से अच्छी दिखीं और रीना के खिलाफ पहला सेट 29-28 से जीत लिया. लेकिन जल्द ही एस्टोनियाई ने वापसी की और दूसरे सेट (27-26) में जीत के साथ बराबरी कर ली. हालाँकि, दीपिका ने जल्द ही 6-5 से जीत (29-28, 26-27, 27-27, 24-27, 30-27, 9-8 एसओ) के साथ मैच को अपने नाम कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.