
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
पेरिस: भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ( Deepika Kumari) पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने से चूक गई. दीपिका को तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की नैम सुहियोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 4-6 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही दीपिका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. इससे पहले, युवा भजन कौर भी प्री क्वार्टर फाइनल में हार गईं जिससे ओलंपिक में तीरंदाजी पदक का भारत का 36 साल का इंतजार जारी रहा.
भारत की 23वीं वरीय दीपिका ने अंतिम आठ के मुकाबले में मौजूदा खेलों की महिला टीम स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता और दूसरी वरीय सुहियोन के खिलाफ 4-2 की बढ़त बना रखी थी लेकिन अंतत: 4-6 (28-26, 25-28, 29-28, 27-29, 27-29 ) से हार गई जिससे तीरंदाजी में एक बार फिर भारत का अभियान पदक के बिना ही खत्म हो गया.
Paris Olympics 2024: अल्जीरियाई बॉक्सर के खिलाफ फाइट छोड़ने वाली बॉक्सर को इनाम देगा IBA
सुहियोन को दीपिका को हराने के लिए अंतिम दो सेट जीतने थे और कोरिया की तीरंदाज ने बेहद दबाव के बीच चार बार 10 और दो बार नौ अंक के साथ दोनों सेट और मुकाबला अपने नाम किया. दीपिका ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की सातवीं वरीय मिशेल क्रोपेन को 6-4 (27-24, 27-27, 26-25, 27-27) से शिकस्त दी.
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दीपिका ने दक्षिण कोरिया की नैम सुहियोन के खिलाफ शानदार शुरुआत की और पहला सेट अपने नाम कर लिया. लेकिन कोरिया की खिलाड़ी ने भी दूसरे सेट में जोरदार कमबैक की और दूसरा सेट जीतकर मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला दिया. तीसरे सेट में दीपिका ने फिर बेहतरीन शुरुआत की और बढ़त बना ली.
दीपिका ने फिर चौथा सेट भी अपने नाम करके मुकाबले में 4-2 की बढ़त कायम कर ली. इसके बाद दोनों के बीच पांचवें सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. लेकिन कोरियाई तीरंदाज भी कहां पीछे रहने वाली थी और उन्होंने भी पीछे होने के बाद कमबैक करते हुए पांचवें और निर्णायक सेट को अपने करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया.
इस हार के बाद दीपिका इतिहास रचने से चूक गईं. दीपिका अगर यह मुकाबला जीतती तो वह ओलंपिक इतिहास में महिला एकल तीरंदाजी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन जातीं.
Women’s Individual Recurve Quarterfinals@ImDeepikaK ‘s run at the #Paris2024Olympics ends in the quarters, she loses 4-6 to South Korea’s 🇰🇷 Nam Su-Hyeon in the QF.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/tnrYDVMSry
— SAI Media (@Media_SAI) August 3, 2024
इससे पहले, भजन को हालांकि प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा के खिलाफ शूट ऑफ में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा. पांच सेट के बाद मुकाबला 5-5 से बराबर था. इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने शूट ऑफ में नौ अंक जुटाए जबकि भजन आठ अंक पर ही निशाना साध सकी और चोइरुनिसा ने मुकाबला 6-5 से जीत लिया.
प्री क्वार्टर फाइनल में दीपिका को पांचवीं वरीय क्रोपेन को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। भारतीय खिलाड़ी ने पहला सेट 27-24 से जीता. क्रोपेन छह, नौ और नौ अंक पर ही निशाना लगा सकी जबकि दीपिका ने तीनों प्रयास में नौ अंक के साथ पहला सेट जीता.
अन्य टीम स्पर्धाओं में निराशाजनक परिणाम के बाद शुक्रवार को अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा की मिश्रित टीम कांस्य पदक जीतने की दहलीज पर थी लेकिन चौथे स्थान पर रही. कोच पूर्णिमा महतो ने कहा कि उन्होंने तीरंदाजों से कहा था कि वे परिणामों के बारे में नहीं सोचें और केवल खेल पर ध्यान केंद्रित करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.