पेरिस. भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. पेरिस ओलंपिक में यह भारत का चौथा कास्य पदक है. इससे पहले तीनों कास्य उसे शूटिंग से मिले थे. सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ हारकर गोल्ड या सिल्वर मेडल से चूकी भारतीय टीम ने आज कोई गलती नहीं की और अपनी नर्व्स को संभालते हुए आखिरकार जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए आज दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए. हरमनप्रीत ने यहां दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ये गोल दागे.
यह मैच स्टार गोलकीपर पीआर. श्रीजेश के करियर का आखिरी मैच भी था. उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था और भारतीय टीम ने यह पदक जीतकर उन्हें शानदार विदाई दी है. भारत के लिए यह भी खास रहा कि स्पेन को उसके खिलाफ 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन भारत ने उसे एक भी बार कामयाब नहीं होने दिया. स्पने की ओर से किया गया मैच का एकमात्र गोल भी पेनल्टी स्ट्रोक से हुआ. पेरिस ओलंपिक से यह भारत की झोली में चौथा पदक भी आया है. भारत ने अब तक चारों ही पदक कांस्य के रूप में अपने नाम किए हैं.
बता दें भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह ओलंपिक खेलों से 13वां पदक है. हॉकी में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया 1980 के बाद भारत टोक्यो ओलंपिक तक कोई भी ओलंपिक पदक हॉकी से नहीं जीत पाया था. पिछली बार टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया ने पेरिस में भी इस सिलसिले को बरकरार रखा.
!
Consecutive bronze medals for team India, we defeat Spain in the Bronze Medal match.
Full-Time:
India 2️⃣ – 1️⃣ Spain#Hockey #HockeyIndia #IndiaKaGame #WinItForSreejesh #Paris2024 #INDvsESP@CMO_Odisha… pic.twitter.com/WlpzrZu4jh— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 8, 2024
बता दें मैच का पहला गोल स्पेन की ओर से हुआ था, जब भारत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर उसे यह मौका दिया. मैच के 18वें मिनट में मार्क मिरालेस ने यह गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई. लेकिन भारत ने हाफ टाइम से कुछ पल पहले ही बराबरी का गोल दागकर दबाव कम कर लिया. मैच के 30वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह से यह गोल दागा. हाफ टाइम के वक्त दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर था.
The Man. The Myth. The Legend. The G.O.A.T
P.R. Sreejesh finishes with a 🥉 in his final game! #ThankYouSreejesh #Paris2024 #Hockey #HockeyIndia pic.twitter.com/CCLZXKyy3y
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 8, 2024
हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वॉर्टर में 33वें मिनट में ही भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागकर स्पेन पर बढ़त बना ली. अंत समय तक भात ने यह लीड बरकरार रखी. हालांकि अंतिम पलों में स्पेन की टीम ने भारतीय गोल पोस्ट पर दबाव बनाए थे और उसने कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए. लेकिन भारत हर भार गोल बचाता रहा.
बता दें भारतीय हॉकी टीम ने 1968 और 1972 ओलंपिक के बाद अब 2020 और 2024 ओलंपिक में लगातार दो पदक अपने नाम किए हैं. भारत ने तब भी 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भी तब हॉकी से ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.