
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
पेरिस: अनुभवी भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टेबल टेनिस टीम ( Women’s Table Tennis event) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एक नया इतिहास रच दिया. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पहली बार किसी ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने राउंड-16 के मैच में रोमानिया को 3-2 से हराया. क्वार्टर फाइनल में अब भारतीय टीम का सामना अमेरिका या जर्मनी से हो सकता है.
Paris Olympics 2024: सेमीफाइनल से पहले भारत को लगा झटका, Hockey India की अपील खारिज, रोहिदास बाहर
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम में मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ थीं, जिन्होंने शुरुआत से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने मैच में 2-0 की आसान बढ़त हासिल की, लेकिन रोमानिया ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. इसके बाद भारत ने मनिका के शानदार गेम के चलते वापसी की और पांचवा गेम जीता। मोनिका बत्रा ने इस गेम में एडिना डायकोनू के खिलाफ 11-5, 11-9, 11-9 से जीत हासिल कर ली। रोमानिया ओलंपिक में चौथी वरीय टीम है.
‘चक दे! इंडिया’ स्टार ने टीम इंडिया को दिया तगड़ा झटका, ओलंपिक सेमीफाइनल में भारत का नुकसान
अब महिला टीम टेबल टेनिस क्वार्टरफाइनल में भारत का मुकाबला अमेरिका या जर्मनी से होगा। यह मैच मंगलवार को खेला जाएगा। ओलंपिक में टेबल टेनिस टीम स्पर्धाओं में यह भारत की पहली उपस्थिति है. पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा महिला एकल वर्ग में भी राउंड ऑफ 16 में पहुंची थी.
गौरतलब है कि मनिका ने इतिहास रचते हुए पहली भारतीय महिला खिलाड़ी के रूप में ओलंपिक के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.