Paris Olympics 2024: भारत की उम्मीदों को लगा धक्का, निखत जरीन और लवलीना को मिला मुश्किल ड्रॉ

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में मुक्केबाजी के मुकाबले शनिवार से नॉर्थ पेरिस एरेना में शुरू होंगे.

Published date india.com Published: July 26, 2024 5:59 PM IST
Paris Olympics 2024: भारत की उम्मीदों को लगा धक्का, निखत जरीन और लवलीना को मिला मुश्किल ड्रॉ
Paris Olympics 2024, Boxing,

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने की भारत की उम्मीदों को उस समय धक्का लगा जब विश्व चैंपियन भारतीय महिला मुक्केबाज निखत जरीन (50 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) को उनके भारवर्ग में मुश्किलस ड्रॉ दे दिया गया. निखत और लवलीना के अलावा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव (71 किग्रा) को आसान ड्रॉ मिला है. पेरिस ओलंपिक 2024 में मुक्केबाजी के मुकाबले शनिवार से नॉर्थ पेरिस एरेना में शुरू होंगे.

पूर्व विश्व रजत पदक विजेता अमित पंघाल (51 किग्रा) की राह भी काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है. महिलाओं की 50 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के राउंड ऑफ 32 में निखत के सामने जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लोएट्जर की चुनौती होगी. निखत अगर यहां जीतती हैं तो फिर उन्हें राउंड ऑफ 16 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन वू यू के खिलाफ रिंग में उतरना पड़ सकता है.

भारतीय मुक्केबाज अगर तीसरे राउंड में पहुंचती हैं तो फिर उनका सामना क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की चुथामत रक्सत या उज्बेकिस्तान की सबीना बोबोकुलोवा से हो सकता है.

Paris Olympics India Schedule: पेरिस ओलंपिक में भारत का फुल शेड्यूल, इवेंट की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग

निखत के अलावा टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के अपने पहले मुकाबले में नॉर्वे की सुन्निवा हॉफस्टेड के खिलाफ भिड़ना पड़ सकता है. आठवीं सीड लवलीना अगर दूसरे दौर में पहुंचती है, तो उसका सामना पुराने प्रतिद्वंद्वी और टॉप सीड तथा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ली कियान से हो सकती है. लवलीना को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मैच में कियान से हार का सामना करना पड़ा था.

इस बीच, अमित पंघाल और निशांत देव दोनों को शुरुआती दौर में बाई मिली. अमित पंघाल और निशांत देव क्रमशः पुरुषों के 51 किग्रा और 71 किग्रा के राउंड ऑफ 16 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. निशांत देव पहले मैच में इक्वाडोर के जोस रोड्रिग्ज टेनोरियो से मुकाबला करेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारतीय दर्शक कहां देख पाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी मैच का लाइव स्ट्रीमिंग, कल से होगी हॉकी मैचों की शुरुआत

टोक्यो 2020 ओलंपियन अमित पंघाल पेरिस में अपने शुरुआती मुकाबले में जाम्बिया के पैट्रिक चिनेम्बा का सामना करेंगे. चिन्येम्बा ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में हिस्सा लिया थी और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था.

जैस्मिन लाम्बोरिया महिलाओं के 57 किग्रा के अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले में टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता फिलीपींस की नेस्टी पेटेसियो से प्रतिस्पर्धा करेंगी. यदि भारतीय मुक्केबाज अगले राउंड में पहुंचती है, तो उनका सामना फ्रांस की तीसरी वरीयता प्राप्त अमीना जिदानी से होगा. अमीना इस कैटेगरी में मौजूदा यूरोपीय चैंपियन हैं. एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार को राउंड ऑफ 32 में वियतनाम की वो थी किम अन्ह के खिलाफ रखा गया है.

पेरिस 2024 ओलंपिक: भारतीय मुक्केबाजों के ड्रॉ

महिला 50 किग्रा: निकहत जरीन vs मैक्सी कैरिना क्लोएत्ज़र (GER) – राउंड ऑफ 32
महिला 54 किग्रा: प्रीति पवार vs वो थी किम अन्ह (VIE) – राउंड ऑफ 32
महिला 57 किग्रा: जैस्मीन लम्बोरिया vs नेस्टी पेटेसियो (PHI) – राउंड ऑफ 32
महिला 75 किग्रा: राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन vs सुन्निवा हॉफस्टैड (NOR) – राउंड ऑफ 16
पुरुष 51 किग्रा: राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल vs पैट्रिक चिनयेम्बा (ZAM) – राउंड ऑफ 16
पुरुष 71 किग्रा: राउंड ऑफ 16: निशांत देव vs जोस रोड्रिग्ज टेनोरियो (ECU) – राउंड ऑफ 16.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.