नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली युगांडा की एथलीट रेबेका चेपटेगई (Rebecca Cheptegei) गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई. युगांडा की इस एथलीट को उनके बॉयफ्रेंड ने रविवार को पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके चलते वह 80 फीसदी तक झुलस गईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए केन्या के हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. चेपटेगई को केन्या के एल्डोरेट शहर के मोइ टीचिंग एंड रेफेरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. प्रवक्ता ओवेन मेनाच ने उनकी मौत की पुष्टि की है.
बता दें यह एथलीट पिछले महीने पेरिस में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों का हिस्सा थी और उन्होंने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया था. वह इस दौड़ में 44वें स्थान पर रही थीं. इससे पहले पिछले साल आयोजित हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप में यह एथलीट 14वें स्थान पर रही थीं, जबकि साल 2022 में उन्होंने थाईलैंड में आयोजित हुई वर्ल्ड माउंटेन एंड ट्रेल रनिंग चैम्पियनशिप का खिताब जीता था.
बताया जा रहा है कि उनके बॉयफ्रेंड ने जमीन विवाद के चलते यह घिनौनी करतूत कर दी. रेबका के मां-बाप के मुताबिक, 33 वर्षीय उनकी एथलीट बेटी ने हाल ही में युगांडा की ट्रांस नजोइ काउंटी में एक घर खरीदा था, जहां एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर भी है और यहां युगांडा के कई एथलीट्स रहते हैं. स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान लेने के बाद इस आरोप में मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें इस घटना से पहले यह कपल जमीन विवाद में उत्तेजित होकर लड़ रहा था. पड़ोसियों ने भी इनके लड़ने की आवाज सुनी थी, जिसमें जमीन विवाद का मुद्दा बताया जा रहा है.
ट्रांस नजोइ काउंटी के पुलिस कमांडर जेरेमिया ओली कोसियोम ने सोमवार को कहा कि चेपटेगई के पार्टनर डिक्सन नडीमा ने पेट्रोल से भरा एक कंटेनर खरीदा था और उसे ही अपनी गर्लफ्रेंड पर छिड़कर आग लगा दी.
We have learnt of the sad passing on of our Olympic athlete Rebecca Cheptegei OLY following a vicious attack by her boyfriend. May her gentle soul rest in peace and we strongly condemn violence against women. This was a cowardly and senseless act that has led to the loss of a… pic.twitter.com/V8Mog3oMOX
— Donald Rukare (@drukare) September 5, 2024
युगांडा की ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष डॉनल्ड रुकारे ने एक्स पर लिखा, ‘हमें यह दुख भरी जानकारी मिली है कि हमारी ओलंपिक एथलीट रेबेका चेपटेगई अब इस दुनिया में नहीं रही हैं…. उनके बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए क्रूर हमले के बाद. हम उनकी आत्मा की शांति की दुआ करते हैं और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की पुरजोर निंदा करते हैं. यह कायराना और बेवकूफी भरी हरकत है, जिसमें एक महान एथलीट की जान चली गई. उनकी विरासत कायम रहेगी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.