By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Parthiv Patel Sheds Light On Team Indias Two Big Drawbacks Despite Winning The World Cup Warm Up Match Against England
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप वार्म अप मैच में जीत हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया में रह गई दो बड़ी कमियां
केएल राहुल-इशान किशन की शतकीय साझेदारी की मदद से पहले वार्म अप मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया।
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर ली है लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया की कई कमजोरियां भी सामने आई हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने मैच के बाद इन कमियों पर बात की।
टीम इंडिया ने अपने सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल (51) और इशान किशन (70) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सात विकेट से शानदार जीत हासिल की लेकिन मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी अटैक में कुछ कमियां दिखी।
रविचंद्रन अश्विन को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला, वहीं उनके स्पिन पार्टनर राहुल चाहर ने 43 रन देकर मात्र एक ही विकेट लिया। हालांकि, दो सबसे बड़ी चिंता थी हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी नहीं करना और भुवनेश्वर कुमार की खराब लय। सीनियर तेज गेंदबाज भुवी ने चार ओवरों में 54 रन दिए और बिना विकेट लिए तीन वाइड फेंके।
पार्थिव ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हार्दिक पहले कुछ मैचों में गेंदबाजी करने जा रहे हैं, जिस तरह से विराट कोहली ने केवल पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है।”
उन्होंने कहा, “हां, मुझे भुवनेश्वर कुमार की चिंता है। आईपीएल में उनका जिस तरह का फॉर्म था, जहां उन्होंने सिर्फ छह विकेट लिए, लेकिन हां, वो लय से बाहर दिखे, जैसे कि उन्होंने अभ्यास नहीं किया हो। हम अगले मैच में शार्दुल ठाकुर को देख सकते हैं।”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें