By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Pbks Vs Lsg Mohsin Khans Bowling Helped Lucknow Super Giants Beat Punjab Kings By 20 Runs
PBKS vs LSG: मोहसिन खान की गेंदबाजी के दम पर लखनऊ ने पंजाब को 20 रन से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 42वें मैचों में लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराया।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 42वें मैच में मोहसिन खान (Mohsin Khan) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 20 रन से हराया. लखनऊ के दिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी.
उत्तर प्रदेश के बाए तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए. उनके अलावा पंजाब के लिए दुष्मांथा चमीरा और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए. जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई को एक ही सफलता मिली.
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम ने पांचवें ही ओवर में कप्तान मयंक अग्रवाल (25) का विकेट खो दिया. अग्रवाल चमीरा की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए.
जिसके बाद सातवें ओवर में शिखर धवन बिश्वोई की गेंद पर बोल्ड हो गए. आज के मैच में धवन पारी की शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए और 15 गेंदो पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
धवन और अग्रवाल के आउट होने के बाद पंजाब ने लगातार भानुका राजपक्षा (9), लियाम लिविंगस्टोन (18), जीतेश शर्मा (2) के विकेट खोए.
92 रन के स्कोर पर पांच विकेट खोने के बाद जॉनी बियरस्टो ने ऋषि धवन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. बेयरस्टो ने 28 गेंदो पर पांच चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली. लेकिन 16वें ओवर में चमीरा ने उन्हें पांड्या के हाथों कैच आउट कराया.
बेयरस्टो के आउट होने के बाद पंजाब टीम 20 ओवर में 133/8 स्कोर पर ही सिमट गई और 20 रन से मैच हार गई.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें