
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कप्तान विराट कोहली की 88 रनों की धमाकेदार पारी की मदद से 205 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पांच विकेट से हार गई. 206 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने शिखर धवन (43) और भानुका राजपक्षे (43) की शानदार पारियों के बाद ओडियन स्मिथ के 8 गेंदो पर 25 रनों की धुआंधार पारी की मदद से 19 ओवर में 208 रन बनाकर मैच जीता.
पंजाब किंग्स टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, ऋषि धवन, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, नाथन एलिस, राज बावा, बलतेज सिंह, रितिक चटर्जी, जितेश शर्मा, प्रेरक मांकड़, अथर्व ताएदे, वैभव अरोड़ा, अंश पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, वनिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा , फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, लवनिथ सिसोदिया, चामा वी मिलिंद, आकाश दीप, अनीश्वर गौतम.
206 रन का पीछा करते हुए 25*(8) रन की पारी खेलने के लिए ओडियन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.
A spectacular run-chase by @PunjabKingsIPL in a high-scoring thriller sums up a Super Sunday 😍#TATAIPL #PBKSvRCB pic.twitter.com/7x90qu4YjI
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2022
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: आखिरी दो ओवरों में पंजाब को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत है। 19वें ओवर में हर्षल पटेल की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर शाहरुख खान ने मैच पूरी तरह से पंजाब के पाले में कर लिया। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर शाहरुख ने पंजाब को 5 विकेट से मैच जिताया।
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: 18वें ओवर में ओडियन स्मिथ ने सिराज की पहली गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। अगली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर स्मिख ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने एक और शानदार छक्का लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर एक और छक्का लगाकर स्मिथ ने कुल 25 रन जोड़े।
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: 17वें ओवर में हर्षल पटेल अटैक में वापस लौटे। ओवर में तीन वाइड गेंदों के साथ कुल 8 रन गए।
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: 16वें ओवर के लिए वानिडु हसरंगा अटैक में वापस आए। ओवर की पहली चार गेंदो पर एक भी रन नहीं जाने के बाद पांचवीं गेंद पर शाहरुख खान ने आगे बढ़कर छक्का लगाया। ओवर में मात्र छह रन आए।
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 156/6 है। जीत के लिए 30 गेंदो पर 50 रन की जरूरत है।
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: टाइमआउट के बाद 15वें ओवर में आकाश दीप अटैक में लौटे। ओवर की तीसरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का लगाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टोन एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हुए। क्रीज पर नए बल्लेबाज ओडियन स्मिथ हैं। एक विकेट के साथ ओवर में कुल 11 रन आए।
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: 14वें ओवर में सिराज ने अटैक में वापस आते ही बैंगलोर को तीसरी सफलता दिलाई। गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे राजपक्षे पहली ही गेंद पर शाहबाद अहमद के हाथों कैच आउट हुए। अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज राज बावा बना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हुए। दो गेंदो पर दो विकेट के साथ आरसीबी ने मैच में जबरदस्त वापसी कर ली है। अगली दो गेंदे वाइड रही। क्रीज पर नए बल्लेबाज हैं शाहरुख खान। तीन वाइड और एक विकेट के साथ ओवर में कुल 6 रन गए।
LIVE PBKS vs RCB Score 2022: 14वें ओवर में सिराज ने अटैक में वापस आते ही बैंगलोर को तीसरी सफलता दिलाई। गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे राजपक्षे पहली ही गेंद पर शाहबाद अहमद के हाथों कैच आउट हुए।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें