PCB ने पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज उमर अकमल पर भ्रष्‍टाचार के मामले में लगाया प्रतिबंध, कहा...

उमर अकमल पाकिस्‍तान सुपर लीग में क्‍वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलते हैं.

Published date india.com Updated: February 20, 2020 12:31 PM IST
Umar Akmal © Twitter
Umar Akmal © Twitter

पाकिस्‍तान सुपर लीग को शुरु होने में अब कुछ ही घंटों का वक्‍त बचा है. इससे ठीक पहले पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज उमर अकमल (Umar Akmal) के लिए एक बुरी खबर आई है. भ्रष्‍टाचार से जुड़े मामले में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया है.

पीएसएल 2020 में उमर अकमल क्‍वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलते हैं. वो मौजूदा सीजन में भाग नहीं ले पाएंगे फ्रेंचाइजी को उमर अकमल के उपलब्‍ध नहीं होने की जानकारी दे दी गई है. उन्‍हें अकमल के बदले वैकल्पिक खिलाड़ी चुनने के लिए कहा गया है.

पढ़ें:- IPL 2020: KXIP से जुड़ने से पहले अनिल कुंबले के लिए सवालों की लिस्ट तैयार कर चुके हैं रवि बिश्नोई

पीसीबी की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि उमर अकमल (Umar Akmal) पर भ्रष्‍टाचार से जुड़े किस मामले में यह कार्रवाई की गई है. केवल इतना बताया गया है कि भ्रष्‍टाचार के मामले में जांच जारी रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है.

पीसीबी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में लिखा गया है, “पीसीबी के एंटी करप्‍शन कोड की धारा 4.7.1 का उल्‍लंघन करने पर उमर अकमल पर यह कार्रवाई की जा रही है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती वो किसी भी क्रिकेट से संबंधित गतिविधि का हिस्‍सा नहीं बन पाएंगे. जांच पूरी होने तक पीसीबी इस मामले में कोई आगे कमेंट नहीं करना चाहता है.”

MI के कोच शेन बांड ने हार्दिक पांड्या की वापसी में हो रही देरी पर दी प्रतिक्रिया

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि बीते दिनों भी उमर अकमल (Umar Akmal) पीसीबी की कार्रवाई से बच गए थे. उस वक्‍त अकमल ने पाकिस्‍तान की राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस टेस्‍ट के दौरान ट्रेनर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.