पाकिस्तान में ICC टूर्नामेंट का आयोजन कराना चाहता है PCB; यूएई के साथ मिलकर छह प्रतियोगिताओं पर लगाएगा बोली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी को छह से कम से कम दो प्रतियोगातियों की मेजबानी की उम्मीद है।

Published date india.com Updated: April 16, 2020 10:45 AM IST
पाकिस्तान में ICC टूर्नामेंट का आयोजन कराना चाहता है PCB; यूएई के साथ मिलकर छह प्रतियोगिताओं पर लगाएगा बोली
PCB अध्यक्ष एहसान मनी (File photo)

पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी कराने में लगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन एहसान मनी (Ehsan Mani) का कहना है कि वो यूएई के अध्यक्ष के साथ मिलकर आईसीसी की छह आगामी प्रतियोगिताओं में से पांच के लिये संयुक्त बोली लगाने की योजना बना रहा है।

बता दें कि साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद से इस देश में किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है। पीसीबी 2023 से 2031 के बीच होने वाली आईसीसी प्रतियोगिताओं में बोली लगाने की कोशिश करेगा और वो इनमें से कम से कम एक या दो हासिल करने की उम्मीद कर रहा है।

मनी ने पीसीबी पोडकास्ट में कहा, ‘‘हमने छह में से पांच प्रतियोगिताओं की मेजबानी की इच्छा व्यक्त की थी और सच कहूं तो संभावना है कि हमें एक या दो से ज्यादा नहीं मिलें। लेकिन हमने इसके लिए एक अन्य देश के साथ संयुक्त रूप से बोली लगाने के बारे में सोचा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के साथ बात शुरू कर दी है ताकि एक साथ बोली लगाने से मेजबानी का मौका बढ़ जायेगा लेकिन इसके लिये सहयोग की जरूरत है। ’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.