By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Playing For Csk Was Very Important For Me It Helped Me Prepare For T20 World Cup Moeen Ali
CSK के लिए निभाई भूमिका मेरे लिए काफी अहम; इससे विश्व कप की तैयारी करने में मदद मिली: मोइन अली
टी20 विश्व कप के सुपर 12 में रविवार को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) के मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग खेलकर उन्हें विश्व कप टूर्नामेंट की तैयारी करने में काफी मदद मिली।
प्लेयर ऑफ द मैच रहे अली ने कहा, “सीएसके में भूमिका मेरे लिए वास्तव में अच्छी थी। मैंने वहां काफी सहज महसूस किया। मैं बल्ले और गेंद दोनों से खेल से जुड़ा हुआ था। वहां सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैच खेलना और फिर विश्व कप में आना बहुत अच्छा है।”
विश्व कप के सुपर 12 स्टेज में रविवार को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया।
जॉस बटलर के नाबाद 24 रन की पारी के बदौलत टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। हालांकि इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से अकेले गेंदबाज अकील हॉसिन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।
दूसरी इनिंग की शुरुआत करने उतरी इंग्लैंड की टीम भी लड़खड़ाते हुए दिखाई दी और जल्द ही अपने चार विकेट खो दिए। लेकिन बटलर मैदान में डटे रहे। इसके बाद बटलर ने पोलार्ड की गेंद पर चौका मारकर 8.2 ओवर में लक्ष्य को पूरा कर दिया।
विंडीज टीम के खिलाफ चार ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लेने वाले अली ने मैच के दौरान क्रिस वोक्स के ओवर में इविन लुईस का शानदार कैच भी पकड़ा। उन्होंने कहा, “उस तरह के कैच पकड़ना हमेशा अच्छा होता था, मैंने सीजे (क्रिस जॉर्डन) को दौड़ते हुए देखा और उसे छोड़ने के बारे में सोचा क्योंकि वो मैदान में बहुत तेज है, लेकिन फिर ये मेरी तरफ आया और मैंने कैच पकड़ लिया।”
अली ने आगे कहा, “ये आपको आत्मविश्वास देता है, छक्का पड़ने तक मेरा पहला ओवर भी अच्छा था लेकिन हां ये आपको आत्मविश्वास देता है। टीम में इतने सारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों के होने से मदद मिलती है, लेकिन मैं नेट्स में काफी आत्मविश्वास से अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और जैसा कि मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, मैं इतना नर्वस नहीं था।”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें