PM Modi ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीतू और स्वीटी को दी बधाई

PM Modi congratulates to Nitu and Saweety: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास और अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी.

Published date india.com Published: March 26, 2023 10:17 AM IST
Nitu Ghanghas, Nitu Ghanghas World champion, Nitu Ghanghas wins gold, Nitu Ghanghas wins boxing gold, Lutsaikhan Altansetseg, IBA Women's Boxing World Championship, Boxing federation of India, Indian boxing, Saweety Boora, Saweety Boora wins gold, Saweety Boora is world champion, Saweety Boora boxing
Saweety Boora (L) and Nitu Ghanghas with their respective World Championships winner's belts. (Image: BFI)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास और अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी. नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग को 5-0 से हराकर न्यूनतम वजन वर्ग (48 किलोग्राम) का स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “ महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीतू गंघास को बधाई भारत उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि से प्रफुल्लित है.”

22 वर्षीय मुक्केबाज नीतू ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी इसी भार वर्ग में स्वर्ण जीता था. उन्होंने आक्रामक शुरुआत की और जीत हासिल करने के लिए अपने पंचों के संयोजन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया.इस जीत के साथ, 2022 स्ट्रैंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता नीतू विश्व चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज़ बन गईं.

वहीं, स्वीटी ने लाइट हेवीवेट वर्ग (81 किलोग्राम) में चीन की वांग लिना की चुनौती से पार पाते हुए 4-3 से जीत हासिल की. मोदी ने ट्वीट किया, ” स्वीटी बूरा द्वारा असाधारण प्रदर्शन! महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन पर गर्व है. उनकी सफलता कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

स्वीटी और लिना के बीच एक करीबी मुकाबला था, वांग लीना ने कोशिश की लेकिन स्वीटी को अच्छी तरह से पता था कि आगे क्या होने वाला है और उन्होंने तीनों राउंड में बढ़त का बचाव किया. पहले दो राउंड में, भारतीय ने 3-2 से जीत हासिल की.

वांग ने फ्रंट फुट पर तीसरा राउंड शुरू किया और आक्रामक दिखीं लेकिन स्वीटी ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ क्लीन स्ट्राइक करने की अपनी रणनीति पर कायम रहीं. आखिर में बूरा को 4-3 के बंटवारे के फैसले से विजेता घोषित किया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.