By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Pm Narendra Modi Congratulates Compound Women Team On Clinching Indias First Ever Gold Medal At The World Archery Championship
भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
PM Modi congratulates compound women team: भारती महिला टीम ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 235-229 से हराकर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता.
ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने मेक्सिको को हराकर विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. भारती महिला टीम ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 235-229 से हराकर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता. भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर पूरी टीम को बधाई दी है.
पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, ” भारत के लिए यह बेहद गौरवमय पल है क्योंकि हमारी कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है. हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह शानदार परिणाम मिला है.”
इस जीत के साथ ही भारत ने इस विश्व कप में अपने पदक का खाता खोला. भारत ने इससे पहले सेमीफाइनल में कोलंबिया और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै को हराया था. भारत ने 1981 में पुंटा अला (इटली) में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद यह पहली बार तीरंदाज विश्व चैंपियन बना है.
भारत इससे पहले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में रिकर्व वर्ग में चार बार और गैर-ओलंपिक कंपाउंड वर्ग में पांच बार फाइनल में हार चुका है. हाल ही में अंडर-18 विश्व चैंपियन बनने वाली सत्रह साल की अदिति इस की सबसे जूनियर सदस्य हैं.
ऐसे समय में जब भारतीय रिकर्व तीरंदाज गिरावट की स्थिति में हैं, गैर ओलंपिक कंपाउंड वर्ग में इस जीत से टीम का हौसला बढ़ेगा. इस टूर्नामेंट में भारत के सभी रिकर्व तीरंदाज पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं. धीरज बोम्मदेवरा और सिमरनजीत कौर के गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर होने रिकर्व वर्ग में भारत की चुनौती खत्म हो गयी है.
भारत ने पिछली बार डेन बॉश नीदरलैंड में 2019 सत्र में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में पदक जीता था. रुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम ने रजत पदक जीता था. मेक्सिको के खिलाफ फाइनल में तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने पहले तीन दौर में 60 में 59-59 अंक बनाये। इससे भारत ने 177-172 की बढ़त बना ली. भारत ने चौथे दौर में 58 के स्कोर के साथ मुकाबला जीत लिया.
A proud moment for India as our exceptional compound Women’s Team brings home India’s first-ever gold medal in the World Archery Championship held in Berlin. Congratulations to our champions! Their hard work and dedication have led to this outstanding outcome. pic.twitter.com/oT8teX1bod
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2023
विश्व चैम्पियनशिप में यह ज्योति का कुल सातवां पदक है। उन्होंने इस स्वर्ण से पहले चार राजत और दो कांस्य पदक जीते हैं. ज्योति, अदिति और परनीत व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर पदक की दौड़ में हैं. परनीत के सामने अंतिम-आठ में ज्योति की चुनौती होगी तो वहीं अदिति का मुकाबला नीदरलैंड की सन्ने डी लाट से होगा.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
क्या सरसों-रिफाइंड तेल की भी होने वाली है किल्लत? आखिर सब्जी में इसके कम इस्तेमाल की अपील क्यों कर रहे PM मोदी
-
क्या सरसों-रिफाइंड तेल की भी होने वाली है किल्लत? आखिर सब्जी में इसके कम इस्तेमाल की अपील क्यों कर रहे PM मोदी
-
आईपीएल 2026: 'कोहली शतक लगा देंगे, तो स्टेडियम आना सफल हो जाएगा', फैंस को आरसीबी से जीत की उम्मीद
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें