BCCI Annual Awards: भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रविवार सुबह बीसीसीआई ने उनकी काबिलियत के लिए एक बड़ा तोहफा दिया. बीसीसीआई ने साल 2018-19 के लिए बुमराह को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना है. इस विशेष उपलब्धि के लिए बुमराह को सम्मानित पॉली उमरीगर अवॉर्ड(Polly Umrigar Award) दिया जाएगा.
पढ़ें:- IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए भारत लैंड हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानें पूरा कार्यक्रम
जसप्रीत बुमराह के अलावा महिला क्रिकेट में लेग स्पिनर पूनम यादव को भी इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है. हाल ही में पूनम यादव को अर्जुन अवॉर्ड भी दिया गया था. दोनों खिलाड़ियों को रविवार को ही मुंबई में एक समारोह के दौरान यह सम्मान दिया जाएगा.
जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय तक चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी की है. बुमराह को भारतीय तेज गेंदबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी माना जाता है.
पढ़ें:- Happy Birthday The Wall: जानिए दिग्गजों की जुबानी, क्यों राहुल द्रविड़ हैं भारत के सबसे महान खिलाड़ी
जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 के जनवरी महीने में भारत के साउथ अफ्रीका दौरे से टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से ही उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा.
बुमराह साउथ अफ्रीका के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. वो ऐसा करने वाले पहले एशिया के पहले और एकमात्र गेंदबाज हैं.
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा को इस साल कोई अवॉर्ड नहीं मिलेगा। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके कृष्णामचारी श्रीकांत और महिला क्रिकेट में अंजुम चौपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंड अवॉर्ड दिया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.