By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Poonam Yadav Harmanpreet Kuars Harsh Words Helped Me
लेग स्पिनर पूनम यादव का खुलासा, बोलीं-जब मेरी गेंद पर छक्का लगा तब हरमनप्रीत कौर मेरे पास आईं और...
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप फाइनल मैच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा
भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की थी. इस मैच में भारत की ओर से जीत की स्टार लेग स्पिनर पूनम यादव रही थीं जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए थे. मेजबान के खिलाफ टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के शब्दों ने पूनम को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.
ICC Women’s T20 World Cup 2020, Final: भारतीय प्लेइंग XI में हो सकता है 1 बदलाव
28 वर्षीय स्पिनर पूनम मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. आईसीसी वेबसाइट के अनुसार पूनम ने कहा, ‘जब पहले ओवर में मेरी गेंद पर छक्का लगा तो वह (हरमनप्रीत) मेरे पास आईं और उन्होंने कहा, ‘पूनम तुम टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी हो और हमें तुमसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इस तरह के शब्दों ने मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया. मैंने खुद से कहा कि मेरी कप्तान का मुझ पर इतना अधिक भरोसा है और मुझे वापसी करनी चाहिए. मैंने अगली गेंद पर विकेट लिया और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.’
टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाली पूनम इससे पहले उंगली में चोट के कारण ट्राई सीरीज में नहीं खेल पाई थीं.
टीम इंडिया के ओपनर और घरेलू क्रिकेट के ‘बादशाह’ रहे इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास
बकौल पूनम, ‘मैं ट्राई सीरीज में नहीं खेल पाई थी इसलिए चयनकर्ताओं का आभार जो उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया. जब मैं बाहर थी तो मैंने विश्व कप में मिलने वाली चुनौती को ध्यान में रखकर कड़ी मेहनत की थी. मैंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ियों के कई वीडियो देखकर उनकी कमजोरियों का पता लगाया था.’
भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में लीग के अपने चारों मैच जीतकर पूल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड से होना था लेकिन वो मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें