Top Recommended Stories

उत्कृष्टता हासिल करने के लिए विराट कोहली को फॉलो करना चाहते हैं पीआर श्रीजेश

पुरुष हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश की टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत भारत को 41 साल बाद पोडियम फिनिश हासिल करने में मदद की थी।

Published: August 30, 2021 5:34 PM IST

By India.com Hindi Sports Desk | Edited by Gunjan Tripathi

उत्कृष्टता हासिल करने के लिए विराट कोहली को फॉलो करना चाहते हैं पीआर श्रीजेश
पीआर श्रीजेश (IANS)

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में बड़ा स्कोर ना बनाने की वजह से लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने उनकी जमकर तारीफ की है।

Also Read:

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक जिताने वाले श्रीजेश उत्कृष्टता हासिल करने के लिए कोहली का अनुकरण करना चाहते हैं।

श्रीजेश ने ओलंपिक्स डॉट कॉम से कहा, “विराट कोहली वास्तव में अच्छे हैं। वो एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो हर गेंद को अच्छी तरह से खेलने की कोशिश करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो बांग्लादेश या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हैं। वो अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट लगाते हैं। ये सबसे अच्छी चीज है, जो आप उनसे सीख सकते हैं।”

गोलकीपर टोक्यो 2020 ओलंपिक में शानदार फॉर्म में थे और स्टिक के नीचे उनके कारनामों ने भारत को 41 साल बाद पोडियम फिनिश हासिल करने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले को छोड़कर, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से लेकर जर्मनी के खिलाफ कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले तक वो शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कई बचाव किए।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें खेल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: August 30, 2021 5:34 PM IST