लिवरपूल: लिवरपूल ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग के आठवें दौर के एक बेहद रोमांचक मैच में लेस्टर सिटी को 2-1 से मात दी. मेजाबान टीम के लिए मुकाबले का विजयी गोल इंजुरी टाइम (95वें मिनट) में मिडफील्डर जेम्स मिल्नर ने किया.
बीबीसी के अनुसार, इस सीजन लिवरपूल की यह लगातार आठवीं जीत है. मेजबान टीम 24 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है. दूसरी ओर, लेस्टर 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है. लिवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर मैच की अच्छी शुरुआत की और लंबे समय तक गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा. 40वें मिनट में सादियो माने ने मौके का लाभ उठाया और गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी. माने का लीग में लिवरपूल के लिए यह 100वों मैच था और वह टीम के लिए अपना 50वां गोल करने में भी कामयाब रहे.
1️⃣ goal
1️⃣ assist
3️⃣ points
8️⃣ in a row
9️⃣5️⃣ mins of top support
✅ decent day at work pic.twitter.com/gsKmXHUBAp— James Milner (@JamesMilner) October 5, 2019
दूसरे हाफ में लेस्टर ने लिवरपूल को कड़ी टक्कर दी. 80वें मिनट में जेम्स मैडिंसन ने मेहमान टीम के लिए बराबरी का गोल किया. लिवरपूल को इंजुरी टाइम में पेनाल्टी मिली और मिल्नर ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.