Prithvi Shaw Case On Sapna Gill Allegations Andheri Pub Controversy
पृथ्वी शॉ ने खुद बताया अंधेरी के पब में उस रात क्या हुआ था? एक्ट्रेस सपना गिल के आरोपों पर क्रिकेटर ने दिया जवाब
अंधेरी के एक पब में हुई कथित घटना को लेकर एक्ट्रेस सपना गिल की तरफ से लगाए गए आरोपों पर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है. चलिए आपको बताते हैं पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?
Prithvi Shaw on Sapna Gill Allegations: एक तरफ इंडियन प्रीमियम लीग (IPL-2026) की अबू धाबी में नीलामी चल रही है तो वहीं, दूसरी तरफ क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने एक्ट्रेस सपना गिल (Sapna Gill) की तरफ से लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है. पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव ने सपना गिल की तरफ से दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण आवेदन पर कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करते हुए इसे पूरी तरह झूठा बताया.
दरअसल, मुंबई के अंधेरी स्थित एक पब में हुई एक रात अब सुर्खियों में है. एक्ट्रेस सपना गिल के गंभीर आरोपों के बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच चुका. अब क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन आरोपों पर अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है, जिससे यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. उस रात पब में वास्तव में क्या हुआ था, इस पर सबकी नजरें कोर्ट की कार्रवाई पर टिकी हैं.
पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?
अपने लिखित जवाब में पृथ्वी शॉ ने सपना गिल के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. शॉ का कहना है कि उनके नाम और पहचान का सहारा लेकर उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया. उनके मुताबिक, ये मामला किसी वास्तविक घटना से जुड़ा नहीं है, बल्कि उन्हें बदनाम करने, मानसिक रूप से परेशान करने और निजी लाभ व सुर्खियां बटोरने की मंशा से दर्ज कराया गया है.
पृथ्वी शॉ और आशीष यादव ने कोर्ट के सामने उस रात की पूरी घटना क्रमवार तरीके से रखी. उनके अनुसार, 15 फरवरी 2023 की रात करीब 1 बजे वे सांताक्रूज स्थित सहारा स्टार होटल के ‘मंसियन क्लब’ में डिनर कर रहे थे. इसी दौरान शोभित ठाकुर नाम का एक व्यक्ति पृथ्वी शॉ के पास आया और सेल्फी लेने की इच्छा जताई.
शुरुआत में पृथ्वी शॉ ने एक सेल्फी के लिए सहमति दी, लेकिन आरोप है कि वह व्यक्ति नशे में था और बार-बार सेल्फी लेने पर जोर देने लगा. जब शॉ ने मना किया तो उसने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया. हालात बिगड़ते देख क्लब की सिक्योरिटी ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति को बाहर निकाल दिया.
पृथ्वी शॉ और आशीष यादव के मुताबिक, क्लब से बाहर निकाले जाने के बाद भी संबंधित व्यक्ति और उसके साथ मौजूद लोग नाराजगी दिखाते रहे और बहस करने की कोशिश की. मामले को बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद शॉ और उनके साथ मौजूद लोग वहां से चले गए. इसी घटना के बाद पूरे विवाद ने कानूनी रूप ले लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.