By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Prithvi Shaw Fit For Second Test Against New Zealand Coach Ravi Shastri
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए फिट हैं पृथ्वी शॉ : कोच रवि शास्त्री
टीम इंडिया 29 फरवरी को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी।
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अब पैर की चोट से उबर चुके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी इस बात की पुष्टि की है।
दरअसल शॉ बाएं में सूजन की वजह से गुरुवार को आयोजित हुए टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद उनके क्राइस्टचर्च में ना खेलने की खबरों की हवा मिली लेकिन कोच शास्त्री ने इन अफवाहों को खारिज किया। कोच ने कहा, “पृथ्वी खेलने के लिए तैयार है।”
शॉ ने शुक्रवार को हुए नेट सेशन में कोच शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की निगरानी में अभ्यास भी किया।
शास्त्री का अटपटा बयान, ‘भारत के हित में थी हार..जीतते रहने से दिमाग हो जाता है बंद’
बता दें कि वेलिंगटन में खेले गए पहले शॉ का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। वो दोनों ही पारियों में सस्ते में आउट हुए थे। पहली पारी में कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने उन्हें 16 रन के स्कोर पर चलता किया। वहीं दूसरे पारी में शॉ 14 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की शॉर्ट गेंद का शिकार बने। क्राइस्टचर्च टेस्ट में शॉ के पास इस दौरे पर खुद को साबित करने का आखिरी मौका है।
भारतीय टेस्ट स्क्वाड: इशांत शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, हनुमा विहारी, जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, उमेश यादव , शुभमन गिल
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें