पृथ्वी शॉ के लिए संकटमोचक बनेगी शिवसेना, घर की मुश्किलों को करेंगे दूर

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को सम्मानित करने के बाद आज मुंबई में आश्वासन दिया कि वह उनके घर के संकट को दूर करेंगे.

Published date india.com Updated: February 8, 2018 2:15 PM IST
Prithvi shaw praised by uddhav thackeray shivsena u19 world cup 2018 | पृथ्वी शॉ के लिए संकटमोचक बनेगी शिवसेना, घर की मुश्किलों को करेंगे दूर

नई दिल्ली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को सम्मानित करने के बाद आज मुंबई में आश्वासन दिया कि वह उनके घर के संकट को दूर करेंगे. ठाकरे ने कहा, ”पृथ्वी शॉ को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और घर के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिये. हम उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होने देंगे.”

उन्होंने कहा, ”मेरे पास पृथ्वी की उपलब्धियों को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. उसने हमें गौरवान्वित किया है. ”शिवसेना के विधायक संजय पोटनिस ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर शॉ को मुंबई में घर दिलाने की मांग की. शॉ विरार में रहते थे लेकिन पोटनिस ने उनके ठहरने का इंतजाम वकोला के एसआरए कॉलोनी में किया है.”

पूर्व पाक खिलाड़ी ने बताया कोहली के बल्ले से क्यों बरसते हैं इतने रन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने आज मुंबई में शॉ को सम्मानित किया. अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच और पूर्व भारतीय खिलाडी पारस महांब्रे को भी राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. राज्य के खेल मंत्री विनोद तावड़े, भाजपा विधायक और मुम्बई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शेलार भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

गौरतलब है कि अंडर 19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने फाइल ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था. इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 203 रन से हराया था. इस टूर्नामेंट के लिए शुभमन गिल को ”प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया था. वहीं फाइल मैच में मनजोत कालरा ”मैन ऑफ द मैच” रहे थे. दिलचस्प बात यह है कि भारत ने टू्र्नामेंट में अपना पहला मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें 100 रन से जीत हासिल की थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.