Indonesia Open: पीवी सिंधु का निराशानजनक प्रदर्शन जारी, इंडोनेशिया ओपन के पहले ही दौर में हारीं

PV Sindhu Crashes out of Indonesia Open: मौजूदा रैंकिंग में विश्व की 20 वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए दूसरा गेम जीता लेकिन निर्णायक गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: June 5, 2024, 8:00 PM IST

जकार्ता: दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) को इंडोनेशिया ओपन बीडब्लूएफ सुपर 1000 सीरीज टूर्नामेंट के पहले दौर में बुधवार को विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की वेन ची सू से हारकर बाहर हो जाना पड़ा.

मौजूदा रैंकिंग में विश्व की 20 वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए दूसरा गेम जीता लेकिन निर्णायक गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सिंधु ने 70 मिनट में यह मैच 15-21, 21-15, 14-21 से गंवा दिया. यह वेन-ची के खिलाफ उनकी पहली हार है.

अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच से पहले सुनील छेत्री का बड़ा बयान , बोले तैयार हो गया है मेरा सूट

महिला युगल के अंतिम 32 दौर में रुतपर्णा पांडा और स्वेतपर्णा पांडा की भारतीय जोड़ी कोरिया की छठी वरीयता प्राप्त किम सो येओंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 12-21, 9-21 से हार गई. भारत के लिए महिला युगल में आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला दिन रहा.

तनीषा क्रेस्टो और अश्विनी पोनप्पा ने कनाडा की जैकी डेंट और क्रिस्टल लेई को 21-15, 21-15 से हराया. ऋतुपर्णा पांडा और उनकी बहन श्वेतापर्णा को दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम सो यंग और कोंग ही योंग से 36 मिनट में 12-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.