नई दिल्ली: बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-3 भारत की पी.वी. सिंधु को शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. सिंधु को चीन की ही बिंगजियाओ ने सीधे गेमों में 21-14, 21-15 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दोनों गेम में चीनी खिलाड़ी सिंधु पर अधिकतर मौकों पर हावी रही. पहले गेम में बिंगजियाओ ने 9-7 की बढ़त ले ली थी. सिंधु ने यहां तीन अंक लेकर 10-10 से स्कोर बराबर कर लिया, लेकिन बिंगजियाओ ब्रेक में एक अंक की बढ़त के साथ गईं. ब्रेक के बाद चीनी खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और गेम अपने नाम किया.
दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी की कोशिश की. वह 6-4 से आगे थीं. चीनी खिलाड़ी ने दो अंक लेकर स्कोर बराबर किया और फिर 11-9 की बढ़त के साथ ब्रेक में गईं. ब्रेक के बाद वो 18-12 से आगे थीं. रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने कुछ अंक लेकर बराबरी की कोशिश की लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं और गेम के साथ मैच भी हार गईं. बिंगजियाओ सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग और स्कॉटलैंड की कस्ट्री गिलमर के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता से भिड़ेंगी.
टेस्ट सीरीज: पृथ्वी शॉ ने फिर जड़ा शानदार शतक, भारतीय टीम ने बनाई बढ़त
इससे पहले वर्ल्ड नंबर-14 भारत के एच.एस. प्रणॉय का इंडोनेशिया ओपन का सफर क्वार्टर फाइनल में ही थम गया. प्रणॉय को पुरुष एकल वर्ग में चीन के शी युकी ने मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. चीन खिलाड़ी ने प्रणॉय को सीधे गेमों में 21-17, 21-18 से मात दी. सेमीफाइनल में युकी का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और जापान के केंटा सुनेयामा के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.