Pv Sindhu Marries Venkata Datta Sai In Udaipur First Pic Viral
वेंकट दत्ता के साथ विवाह के बंधन में बंधी PV Sindhu, शादी की पहली फोटो वायरल
PV Sindhu marries Venkata Datta Sai: रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य और तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली हैदराबाद की 29 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने पोसिडेक्स टेक्नोलॉजीस के कार्यकारी निदेशक दत्ता से विवाह किया.
उदयपुर: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपने जीवन में नए सफर की शुरुआत की जब वह यहां एक निजी समारोह में उद्यमी वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंध गईं.
रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य और तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली हैदराबाद की 29 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने रविवार को एक पारंपरिक समारोह में पोसिडेक्स टेक्नोलॉजीस के कार्यकारी निदेशक दत्ता से विवाह किया.
समारोह में परिवार के सदस्य और मित्र शामिल हुए. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को ‘एक्स’ पर शादी की पहली तस्वीर साझा की.
शेखावत ने ट्वीट किया, ‘‘कल शाम उदयपुर में हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई के विवाह समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हुई और जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.”
Pleased to have attended the wedding ceremony of our Badminton Champion Olympian PV Sindhu with Venkatta Datta Sai in Udaipur last evening and conveyed my wishes & blessings to the couple for their new life ahead.@Pvsindhu1pic.twitter.com/hjMwr5m76y
समारोह की शुरुआत 20 दिसंबर को एक जीवंत संगीत समारोह के साथ हुई जिसमें दोनों परिवारों ने एक साथ मिलकर संगीत और नृत्य का आनंद लिया। इसके बाद 21 दिसंबर को हल्दी, पेलिकुथुरु, मेहंदी और अन्य पारंपरिक रस्में हुईं.
इस जोड़े ने शादी के रिसेप्शन के लिए देश की कुछ शीर्ष हस्तियों को आमंत्रित किया है जिनमें सचिन तेंदुलकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी हस्तियां शामिल हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.