नई दिल्ली: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में जापान से 1-4 से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. भारतीयों में से सिर्फ पी.वी सिंधु ने जीत दर्ज की. उन्होंने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराया. इस हार के बावजूद भारत पुरूष और महिला दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया.
भारतीय टीम ग्रुप डब्ल्यू में दूसरे स्थान पर रही जिसने एक मैच जीता और एक हारा. सिंधु की अगुवाई वाली टीम ने हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हराया था. पुरूष टीम फिलीपीन और मालदीव को 5-0 से हराकर ग्रुप डी से अंतिम आठ में पहुंच गई.
भारतीय पुरूष टीम का सामना अब इंडोनेशिया से होगा. ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने यामागुची को 21-19, 21-15 से हराया. अब उसका यामागुची के खिलाफ रिकॉर्ड 5-3 का हो गया है. भारत की श्रीकृष्णा प्रिया के को दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी सयाका सातो ने 21-12, 21-10 से हराया.
युगल विशेषज्ञ अश्विनी पोनप्पा को दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी अया ओहोरी ने 21-14, 21-12 से मात दी. युगल में संयोगिता घोरपडे और प्राजक्ता सावंत को शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो ने 21-17, 21-17 से हराया. वहीं एन सिक्की रेड्डी और पोनप्पा को मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका तकाहाशी ने 21-18, 21-18 से शिकस्त दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.