Quadrangular Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ध्रुव जुरेल के शतक से भारत U-19 टीम ने किया सीरीज पर कब्‍जा

U-19 विश्‍व कप से ठीक पहले भारत ने जीती चार देशों वाली वनडे सीरीज.

Published date india.com Updated: January 10, 2020 12:44 PM IST
dhruv jurel Twitter BCCI
Dhruv Jurel @ Twitter/ BCCI

साउथ अफ्रीका में खेली गई चार देशों वाली क्‍वाड्रेंगुलर सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत की अंडर-19 टीम में साउथ अफ्रीका पर 69 रन से जीत दर्ज की. जीत के हीरो विकेटकीपर बल्‍लेबाज ध्रुव जुरेल और गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर रहे.

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने ध्रुव जुरेल की 115 गेंदों पर 101 रन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 259/7 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम अथर्व अंकोलेकर के चार विकेट हॉल के चलते 44वें ओवर में महज 190 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

पढ़ें:- IND vs SL, Pune T20I: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में ये प्रयोग कर सकते हैं विराट

एक सप्‍ताह बाद साउथ अफ्रीका की धरती पर ही अंडर-19 विश्‍व कप की शुरुआत होनी है. ऐसे में इस जीत से भारतीय टीम काफी उत्‍साहित है.

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 13 रन पर ही टीम के तीन बल्‍लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. यशस्‍वी जायसवाल शून्‍य पर आउट हुए दिव्‍यांश सक्‍सेना ने छह और कप्‍तान प्रियम गर्ग ने महज दो रनों का योगदान दिया.

इसके बाद तिलक वर्मा 70 103 और ध्रुव जुरेल ने मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 164 रनों की अहम साझेदारी बनाई. 38वें ओवर में तिलक वर्मा के आउट होने के बाद नए बल्‍लेबाज सिद्धेश वीर ने भी 37 गेंद पर 48 रनों की अहम पारी खेली. जिसकी मदद से भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 260 रनों का लक्ष्‍य दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पढ़ें:- 4 Day Test’ के बारे में रवि शास्त्री ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- बकवास…

साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बल्‍लेबाज जैक ली ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. इसके अलावा जोनाथन बर्ड ने 39 रनों का योगदान दिया. अन्‍य कोई बल्‍लेबाज लंबे समय तक विकेट पर समय नहीं बिता पाया. अर्थव अनकोलेकर के चार विकेट के अलावा रवि बिश्नोई ने दो विकेट निकाले.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.