Quaid-e-Azam Trophy, Central Punjab vs Sindh: पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज एहसान अली (Ahsan Ali) ने कायदे आजम ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ा है. एहसान अली इसी के साथ अली देश के इस शीर्ष प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले नौवें बल्लेबाज बन चुके हैं. एहसान अली ने घरेलू क्रिकेट में सिंध टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी ने सेन्ट्रल पंजाब के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में दिन-रात्रि मैच में 385 गेंद में नाबाद 303 रन की पारी खेली, जिसके चलते गुलाबी गेंद से खेला गया यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल पंजाब ने आबिद अली (122) और मोहम्मद साद (88) के दम पर पहली पारी में 9 विकेट खोकर 387 रन बनाए. विपक्षी टीम की तरफ से मीर हमजा को 3, जबकि मोहम्मद असगर को 4 विकेट हाथ लगे.
इसके जवाब में सिंध ने पहली इनिंग में 5 विकेट गंवाकर 616 रन बनाए. हसन अली ने खुर्रम मंजूर के साथ पहले विकेट के लिए 109 रन जुटाए. खुर्रम 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद एहसान अली ने अम्माद खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 304 रन की साझेदारी की.
इस पारी में सिंध के लिए एहसान अली ने 385 गेंदों में 3 छक्कों और 36 चौकों की मदद से नाबाद 303 रन बनाए, जबकि अम्माद आलम ने 157 रन की शानदार पारी खेली. जफर गौहर ने 3 शिकार किए.
यहां से मैच ड्रॉ की दिशा में बढ़ने लगा था. सेंट्रल पंजाब ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए और मैच बेनतीजा रहा. दूसरी इनिंग में अहमद शहजाद ने 63, जबकि आबिद अली ने नाबाद 45 रन की पारी खेली.
बता दें कि पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड हनीफ मोहम्मद के नाम है. उन्होंने 1958-59 में कराची के लिए 499 रन बनाए थे. एहसान अली बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान की टी20 टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. हालांकि अपने जबरदस्त प्रदर्शन से एहसान अली ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.